महिलाओं का दोस्त है ‘सौ जड़ों वाला पौधा’ शतावरी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कोमल और चमकती छोटी-छोटी नुकीली शतावरी की झाड़ीदार लताएं घर और बगीचे की खूबसूरती में अक्सर चार चांद लगाती दिख जाती हैं। ‘सौ जड़ों वाला पौधा’ शतावरी का आयुर्वेद में खासा स्थान है। आयुर्वेदाचार्य इसे महिलाओं की शारीरिक समस्याओं को दूर करने वाला बताते हैं।