जिम सर्भ ने बताया कैसे चुनते हैं अपने प्रोजेक्ट्स, बोले- 'कहानी अच्छी हो तो बाकी चीजें खुद आसान हो जाती हैं'

IANS | May 31, 2026 3:02 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में कुछ कलाकार बड़े बैनर को देखकर प्रोजेक्ट चुनते हैं, तो कुछ अपने किरदार को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, अभिनेता जिम सर्भ उन कलाकारों में शामिल हैं, जो किसी भी प्रोजेक्ट को हां करने से पहले उसकी कहानी देखते हैं।

'खासदार क्रीड़ा महोत्सव' में सुनील शेट्टी ने की शिरकत, बोले- बच्चों को खेलों से जोड़िए, गलत रास्तों से खुद दूर रहेंगे

IANS | May 31, 2026 2:45 PM

नागपुर, 31 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह में रविवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने शिरकत की, जहां उन्होंने युवाओं के बीच खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि युवाओं को नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

चलते-फिरते स्पा में बदली हर्षवर्धन राणे की वैन, सफर के दौरान ऐसे कर रहे हैं अपनी देखभाल

IANS | May 31, 2026 2:42 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्मी सितारे अक्सर अपने खानपान और एक्सरसाइज को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी फिटनेस के चलते लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। इस कड़ी में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को स्पा रूम में बदल लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेटी मिहिका की याद में भावुक हुईं दिव्या सेठ शाह, बोलीं- 'हर खूबसूरत चीज में आज भी महसूस होती है तुम्हारी मौजूदगी'

IANS | May 31, 2026 2:41 PM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है। जब कोई मां अपनी संतान को खो देती है, तो उस दर्द को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। ऐसे ही दर्द से इन दिनों अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह गुजर रही है। उन्होंने अपनी बेटी मिहिका शाह के निधन के बाद से उसकी यादों को संजोए हुए रखा हैं। इस बीच, रविवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि उनकी बेटी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह आज भी उसे अपने आसपास महसूस करती हैं।

राज खोसला की फिल्म से टूटी आशा पारेख के ‘ग्लैमर गर्ल’ की छवि, आलोचकों को बदलनी पड़ी थी राय

IANS | May 31, 2026 11:19 AM

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत में कई ऐसे निर्देशक हुए हैं जिन्होंने कई सितारों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया और कई कलाकारों की स्थापित छवि भी बदल दी। ऐसे ही निर्देशक थे राज खोसला, जिन्होंने अपने लंबे करियर में सस्पेंस, सामाजिक, एक्शन और पारिवारिक फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी। उनकी उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है, लेकिन अभिनेत्री आशा पारेख के करियर को नई पहचान देने वाला उनका योगदान आज भी विशेष रूप से याद किया जाता है।

जब मनोज कुमार के कहने पर राज खोसला ने दोबारा सुनी थी 'लग जा गले', सुनते ही बोले-मेरा जूता कहां है?

IANS | May 30, 2026 9:26 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में कुछ गाने ऐसे हैं, जो समय की सीमाओं को पार कर पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में बसे रहते हैं। 'लग जा गले' ऐसा ही एक गीत है। यह हिंदी फिल्म संगीत के सबसे लोकप्रिय और सदाबहार गीतों में गिना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब फिल्म के निर्देशक राज खोसला को यह गाना पहली बार सुनने पर पसंद नहीं आया था। अगर अभिनेता मनोज कुमार ने उस समय पहल नहीं की होती, तो शायद यह गीत इतिहास का हिस्सा न बन पाता।

यादों में केके : गम में मजा ढूंढती आवाज, आज भी मानो कह रही हो 'याद आएंगे ये पल...'

IANS | May 30, 2026 7:32 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 'हम रहें या न रहें कल, कल याद आएंगे ये पल...' ये केके के गाने की सिर्फ लाइन नहीं हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का हिस्सा है। जब भी यह गाना कहीं बजता है, तो लोगों के दिलों को छू जाता है। उनकी आवाज में न दिखावा था, न शोर, लेकिन एक ऐसा जादू था जो सीधे दिल में उतर जाता था। 31 मई 2022 को जब केके ने दुनिया को अलविदा कहा, तब फैंस को उनकी ही गाई ये लाइनें याद आईं।

सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

IANS | May 30, 2026 5:51 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सेलिना जेटली की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवादों के बीच उन्हें पति पीटर हाग और ससुर डीआई वोल्फगैंग जे. हाग ने दो अलग-अलग कानूनी नोटिस भेजे हैं।

यादों में वनराज भाटिया : सिनेमा जगत को लीक से हटकर संगीत देने वाले संगीतकार, विज्ञापन में भी छोड़ी खास छाप

IANS | May 30, 2026 4:40 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने लोकप्रियता की दौड़ से अलग रहकर अपने काम के दम पर एक ऐसी पहचान बनाई जो कभी पुरानी नहीं हो सकती। ऐसे ही विरले संगीतकारों में वनराज भाटिया का नाम लिया जाता है। उन्होंने भारतीय समानांतर सिनेमा को अपनी धुनों से एक अलग संवेदनशीलता और गहराई दी। फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और विज्ञापनों के लिए तैयार किए गए उनके संगीत ने उन्हें भारतीय संगीत जगत का खास बना दिया।

तेलुगु और तमिल फिल्मों में दिलचस्पी, मगर मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं जाह्नवी, बताई वजह

IANS | May 30, 2026 3:13 PM

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। हिंदी के साथ ही साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह दोबारा मलयालम सिनेमा में काम नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।