यादों में महबूब : जिनकी स्क्रिप्ट पर हंसते और दरवाजा बंद कर देते थे मेकर्स, उसी फिल्मकार ने देश को दी ‘मदर इंडिया’
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में जब भी महान फिल्म मेकर्स का जिक्र होता है, तो महबूब खान का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। एक ऐसा फिल्मकार, जिसने गरीबी, संघर्ष और लगातार ठुकराए जाने के बावजूद हार नहीं मानी और आगे चलकर दुनिया को ‘मदर इंडिया’ जैसी क्लासिक और बेहतरीन फिल्म दी।