अमिताभ बच्चन को पहला फिल्मी गाना गवाने वाले राजेश रोशन, पांच दशक से संगीत के दम पर कर रहे बॉलीवुड पर राज

IANS | May 23, 2026 10:54 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब भी मधुर संगीत और यादगार गीतों की बात होती है, तो राजेश रोशन का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने अपने संगीत से फिल्मों को खास बनाया। साथ ही कई कलाकारों के करियर में भी अहम भूमिका निभाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को पहली बार फिल्म में गाना गाने का मौका भी राजेश रोशन ने ही दिया था। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने रोमांटिक गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर विवेक ओबेरॉय बोले- हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार, कन्हैया मित्तल ने कहा- गुमराह न करें

IANS | May 23, 2026 10:44 PM

वडोदरा, 23 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर छिड़ी बहस लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और सिस्टम पर तंज कसने के लिए शुरू हुआ यह व्यंग्यात्मक अभियान अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है। इस मुद्दे पर अब फिल्मी दुनिया और संगीत जगत की हस्तियां भी खुलकर अपनी राय देने लगी हैं। इस कड़ी में अभिनेता विवेक ओबेरॉय और भजन गायक कन्हैया मित्तल ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर रवीना टंडन ने की अपील, इंसानियत और दया दिखाए पंजाब सरकार

IANS | May 23, 2026 7:11 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। देश के कई राज्यों में इन दिनों लावारिस कुत्तों का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच पंजाब सरकार की उस प्लान ने बहस को और तेज कर दिया, जिसमें सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को हटाकर शेल्टर में भेजने और खतरनाक माने जाने वाले कुत्तों को दर्दरहित मृत्यु दी जाने की बात कही गई है। इस पूरे मामले पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फिर साथ दिख सकती है माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की सुपरहिट जोड़ी, सुरेश त्रिवेणी ने दिया बड़ा संकेत

IANS | May 23, 2026 5:54 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। अब एक बार फिर इस जोड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने बताया कि आने वाले समय में माधुरी और अनिल कपूर एक बार फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं।

पिता राज बब्बर जैसा लंबा करियर बनाना चाहते थे आर्य बब्बर, लेकिन फिल्मों में नहीं मिला वैसा मुकाम

IANS | May 23, 2026 5:01 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे स्टार किड्स आए, जिनसे लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। दर्शकों को लगता था कि अपने माता-पिता की तरह वे भी बड़े सितारे बनेंगे, लेकिन हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती। आर्य बब्बर भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं। मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे होने की वजह से उनसे भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं।

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

IANS | May 23, 2026 4:11 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने पिता के जाने से अपने जीवन में आए खालीपन के बारे में बात की।इस दौरान उनकी आंखों में आंसु नजर आए।

'यह निजता का उल्लंघन', एआई से बनाई गई फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं रुक्मिणी वसंत

IANS | May 23, 2026 3:00 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल ने जहां लोगों के काम को आसान बनाया है, वहीं इसके गलत इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई फिल्मी सितारों की फर्जी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, जिनमें एआई की मदद से उनके चेहरे और तस्वीरों को बदला गया।

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

IANS | May 23, 2026 1:42 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपनी जुड़वां बेटियों जीवा और ईधा की परवरिश को लेकर उठ रही आलोचनाओं का जवाब दिया है। रुबीना ने कहा कि समाज में यह धारणा फैली हुई है कि दादा-दादी को रिटायर होकर अपनी जिंदगी जीनी चाहिए, लेकिन उनके माता-पिता इस सोच से पूरी तरह असहमत हैं और मेरा भी मानना है कि बच्चों कि परवरिश में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

IANS | May 23, 2026 1:25 PM

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में देने वाले डायरेक्टर पांडिराज के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग मात्र 45 दिनों में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

इटली और बॉलीवुड के संगीत का खूबसूरत मेल बना 'माशूका', प्रीतम बोले-महमूद की आवाज ने गाने को नई ऊंचाई दी

IANS | May 22, 2026 10:14 PM

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'माशूका' इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में बॉलीवुड संगीत के साथ इटालियन संगीत का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि यह गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।