एपीडी डिसऑर्डर से जूझने वाले आदित्य चोपड़ा ने कैसे रचा सफलता का इतिहास, 23 वर्ष की उम्र में दी सुपरहिट फिल्म
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने न सिर्फ रोमांस को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई नए सितारे और नई सोच भी दी। वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन उनकी बनाई फिल्मों ने करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में आदित्य एक ऐसी समस्या से जूझ रहे थे, जिसमें आवाजों को समझने में दिक्कत होती थी। इसके बावजूद, उन्होंने खुद को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया और मेहनत के दम पर हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्माताओं में अपनी जगह बनाई।