वेब सीरीज 'महारानी 4' : बिहार चुनाव के दौरान इसका रिलीज होना महज इत्तेफाक या कुछ और, जानिए राइटर नंदन सिंह ने क्या कहा?
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीति और महारानी वेब सीरीज दोनों का रिश्ता बड़ा दिलचस्प है। हर बार जब महारानी का नया सीजन आता है, बिहार की सियासत में कुछ न कुछ हलचल मच जाती है। अब 'महारानी 4' भी ऐसे वक्त पर रिलीज हुई है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है या कुछ और? इस पर वेब सीरीज के राइटर नंदन सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत की।