योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्ज्वल भसीन

IANS | May 14, 2026 2:57 PM

चंडीगढ़, 14 मई (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज 'लुक्‍खे' में एक महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ दिए अपने बयान की वजह से मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ के एक वकील उज्ज्वल भसीन ने स्थानीय एसएसपी से योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संजय कपूर फैमिली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-मीडिएशन पर असर डालने वाला कोई कदम न उठाएं

IANS | May 14, 2026 1:47 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक परिवार के बीच चल रही मीडिएशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी पक्ष ऐसा कदम न उठाए जिससे समझौते की कोशिशों पर असर पड़े।

बेटे अव्यान के जन्मदिन पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, बोलीं- 'तुम्हारे आने से जिंदगी में उम्मीद के मतलब ही बदल गए'

IANS | May 14, 2026 12:26 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। दीया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान आजाद की तस्वीरें और खास पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने बेटे के पांचवें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया और अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि अव्यान को अपनी जिंदगी में नई रोशनी बताया।

80-90 के दौर के अपराधों को याद कर बोले शालीन भनोट, 'आज के शहर पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस होते हैं'

IANS | May 14, 2026 12:08 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता शालीन भनोट इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 1980 और 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें अपराध, गैंगवार और पुलिस की चुनौतियों को दिखाया गया है। पुराने दौर में कानून व्यवस्था को लेकर शालीन भनोट ने आईएएनएस संग बातचीत में अपने विचार खुलकर साझा किए। उन्होंने बताया कि 80 और 90 के दशक के मुकाबले आज कई शहरों में हालात काफी बेहतर हुए हैं और लोग पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।

अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’, आयुष मंत्रालय ने एक्टर का पुराना वीडियो शेयर कर बताया

IANS | May 14, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही विधि के साथ लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय ने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है।

जुनून और दीवानगी में कोई फर्क नहीं, इन शब्दों के पीछे गहरा मतलब होना चाहिए : दिव्येंदु

IANS | May 14, 2026 11:39 AM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की बॉक्सिंग क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'ग्लोरी' की सफलता से अभिनेता दिव्येंदु गदगद हैं। इस बीच उन्होंने जुनून, दीवानगी और सब्र जैसे शब्दों के असली अर्थ पर गहरे विचार साझा किए हैं। उनका कहना है कि लोग इन शब्दों का इस्तेमाल बहुत हल्के में कर देते हैं जबकि इनके पीछे कोई न कोई गहरा मतलब जरूर होता है।

'मैं ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक गाना करने से पहले बहुत घबरा गई थी', पद्मिनी कोल्हापुरे ने सुनाया पुराना किस्सा

IANS | May 14, 2026 9:28 AM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। पुराने हिंदी सिनेमा के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उन गानों के पीछे कलाकारों की कई यादें और किस्से जुड़े होते हैं, जिनके बारे में फैंस हमेशा से जानना पसंद करते हैं। इसी बीच मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जो दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ है।

पीएम मोदी की आर्थिक अपील को विपुल शाह का समर्थन, ‘गवर्नर’ का जिक्र कर बोले- देशभक्ति जिम्मेदारी भी...

IANS | May 13, 2026 8:58 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में व्यक्त की गई आर्थिक सावधानी की अपील का समर्थन किया है। सनशाइन पिक्चर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और सोने की खरीदारी में सतर्कता बरतना देश की आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

'श्री बाबा नीब करोरी महाराज' की रिलीज का रास्ता साफ, कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद फिल्म को मिला सेंसर सर्टिफिकेट

IANS | May 13, 2026 5:57 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। संत नीम करोरी बाबा पर आधारित फिल्म ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’ को आखिरकार सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। सुबोध भावे स्टारर इस फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में काफी देरी हो रही थी, जिसके बाद निर्माताओं ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर दी।

'इंस्पेक्टर अविनाश' का किरदार पहले स्क्रिप्ट में समझ नहीं आया था : रणदीप हुड्डा

IANS | May 13, 2026 3:49 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फिल्म और सीरीज में जब कोई किरदार किसी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित होता है, तो अभिनेता के लिए उसे निभाना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस कड़ी में इन दिनों 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' सीरीज काफी चर्चा में है। इसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के किरदार में हैं।