सूर्या स्टारर 'करुप्पु' के मेकर्स ने इलैयाराजा से मांगी माफी, विवादित डायलॉग हटाने का ऐलान
चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने संगीतकार इलैयाराजा से एक डायलॉग को लेकर माफी मांग ली है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए एक डायलॉग पर इलैयाराजा की नाराजगी के बाद प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने सफाई भी दी है।