ऐश्वर्या राय के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- वह किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आतीं
मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच उनका खुलकर समर्थन किया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की ब्लू कलर के गाउन वाली एक फोटो पोस्ट की और उन लोगों को जवाब दिया, जो ऐश्वर्या के लुक और उम्र को लेकर टिप्पणी कर रहे थे।