हेमा मालिनी की खूबसूरती से नजरें नहीं हटा पाई थीं पूनम ढिल्लों, धर्मेंद्र को लेकर भी सुनाया मजेदार किस्सा

IANS | May 29, 2026 9:53 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने आईएएनएस से खास बातचीत में हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों हेमा मालिनी और धर्मेंद्र से जुड़ी कई यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उन्हें फिल्मों और बड़े सितारों की दुनिया की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। लेकिन, जैसे-जैसे उन्होंने काम किया, वैसे-वैसे उन्हें इन कलाकारों की असली शख्सियत को करीब से जानने का मौका मिला।

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अनु मलिक, बोले- 'उनके साथ हमारा रिश्ता परिवार जैसा था'

IANS | May 29, 2026 9:46 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। संगीतकार अनु मलिक ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते, पुराने दिनों की यादों और उनके परिवार से जुड़ी कई बातों को आईएएनएस संग साझा किया। अनु मलिक ने बताया कि धर्मेंद्र और उनके परिवार के साथ उनका रिश्ता अपनेपन से भरा था। उन्होंने कहा कि देओल परिवार के घर उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था और धर्मेंद्र उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे।

'हेमा मालिनी सच में ड्रीम गर्ल हैं', पद्मिनी कोल्हापुरे ने सुनाए पुराने दिनों के खास किस्से

IANS | May 29, 2026 7:29 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने आईएएनएस से बात करते हुए हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी को लेकर कई खास बातें साझा कीं। उन्होंने हेमा मालिनी के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और कहा कि उनके साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है। उन्होंने हेमा मालिनी की खूबसूरती, अभिनय और उनके लंबे फिल्मी सफर की जमकर तारीफ की।

'डॉन 3' विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा साथ, पद्मिनी कोल्हापुरे बोलीं- 'हम हमेशा उनके लिए खड़े हैं'

IANS | May 29, 2026 6:03 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'डॉन 3' इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। जब से यह खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं, तब से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार चर्चाएं तेज हैं। इस मामले ने बड़ा रूप तब लिया, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने अभिनेता को बैन कर दिया। अब इस विवाद के बीच सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की वाइस-प्रेसिडेंट और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह के प्रति समर्थन जताया है।

एक्टिंग ही नहीं, स्पोर्ट्स से भी राम चरण का खास जुड़ाव, बोले- मुझे खेल बहुत पसंद

IANS | May 29, 2026 5:55 PM

हैदराबाद, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुके हैं। उनके बेहतरीन अभिनय को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। हालांकि, अभिनेता ने बताया कि एक्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स से भी उनका खास लगाव है।

'सहर होने को है' सेट पर माही विज के आखिरी शूट पर फूट-फूटकर रोईं ऑन स्क्रीन बेटी ऋषिता कोठारी

IANS | May 29, 2026 5:13 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। टीवी सीरीयल 'सहर होने को है' के सेट पर उस वक्त कलाकार और टीम इमोशनल हो गई, जब उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस माही विज की शूट का आखिरी दिन है। ऋषिका कोठारी इस मौके पर खुद को रोक नहीं पाई और भावुक होकर रो पड़ीं। यह सब माही ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए शेयर किया।

तुषार कपूर ने शेयर की करीना से कश्मीर में पहली मुलाकात की यादें

IANS | May 29, 2026 2:44 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। एक्टर तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इससे उत्साहित अभिनेता ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को यादें ताजा कीं।

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में आरती बिराजदार बनेंगी 'वैदेही', दिखाएंगी सीमाओं से परे सपनों की ताकत

IANS | May 29, 2026 2:35 PM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री आरती बिराजदार अपने नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ के साथ दर्शकों के सामने खास अंदाज में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आरती इस शो में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

एक-एक डायलॉग के लिए घंटों मेहनत करते थे पंकज कपूर, परफेक्शन ने बनाया अभिनय की दुनिया का बड़ा नाम

IANS | May 28, 2026 8:45 PM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज कपूर ने अभिनय को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक कला की तरह जिया। उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। चाहे उनका टीवी का मशहूर जासूस 'करमचंद' का किरदार हो, भ्रष्ट व्यवस्था से परेशान 'मुसद्दी लाल' की भूमिका हो।

इरशाद कामिल के होमटाउन में शूट हुआ 'मस्कारा' सॉन्ग, इम्तियाज अली बोले- 'यह पल मेरे लिए बेहद भावुक था'

IANS | May 28, 2026 7:16 PM

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आईएएनएस से कई दिलचस्प बातें साझा कीं। खास तौर पर उन्होंने फिल्म के गाने 'मस्कारा' की शूटिंग को लेकर एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग पंजाब के मलेरकोटला शहर में की गई, जो मशहूर गीतकार इरशाद कामिल का होमटाउन है।