भारत के साथ स्पेस पार्टनरशिप को लेकर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी बोले- 'इसरो के साथ साझेदारी सबसे उच्च स्तर पर है'
बेंगलुरु, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिक्ष सहयोग को लेकर ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग के आयुक्त नाथन डेविस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2022 में आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचा है। इस समझौते ने स्पेस सेक्टर को भी नई गति दी है। अधिकारी ने इसरो और ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी (एएसए) के बीच एमओयू को वैश्विक साझेदारियों में सबसे उच्च स्तर का बताया।