भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से पहले उद्योग जगत से चर्चा करेगा वाणिज्य मंत्रालय, निर्यातकों की चिंताओं पर होगा मंथन

IANS | August 31, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर जारी बातचीत के बीच वाणिज्य मंत्रालय मंगलवार को उद्योग संगठनों और निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगा, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना और विभिन्न क्षेत्रों की चिंताओं एवं सुझावों को समझना है।

'भारत हमारे लिए बड़े भाई जैसा', पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले किर्गिज नागरिक

IANS | August 31, 2026 1:42 PM

बिश्केक, 31 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के आधिकारिक दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान उनसे देश-विदेश के लोगों ने मुलाकात की। उनसे मिलने वाले लोगों के लिए यह महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी। किसी के लिए यह "जिंदगी भर याद रहने वाला मौका" था, तो किसी के लिए वह क्षण खास था जब टीवी पर दिखाई देने वाले प्रधानमंत्री को पहली बार सामने से देखने का मौका मिला। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद किर्गिस्तान के सैन्य अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों और भारत से जुड़े लोगों की भावनाएं जानने की कोशिश आईएएनएस ने की।

पीएम मोदी के किर्गिस्तान दौरे से भारतीय समुदाय उत्साहित, बोले- उनके आने से मजबूती मिलती है

IANS | August 30, 2026 10:47 PM

बिश्केक, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय उज्बेकिस्तान का दौरा पूरा कर किर्गिस्तान पहुंच चुके हैं। इस मौके पर भारतीय समुदाय में काफी उत्साह है। भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि जब पीएम मोदी यहां आते हैं तो हमें मजबूती और गर्व महसूस होता है।

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच 11 समझौते, 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान, व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले संबंध

IANS | August 30, 2026 7:59 PM

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के बीच उज्बेकिस्तान और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे पर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 11 ज्ञापन समझौते और 5 योजनाओं का ऐलान हुआ है।

भारत और उज्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

IANS | August 30, 2026 7:20 PM

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके तहत भूवैज्ञानिक खोज, खनन, खनिज प्रसंस्करण और एकीकृत मूल्य श्रृंखला विकसित करने के लिए संयुक्त परियोजनाओं को लागू किया जाएगा।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

IANS | August 30, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान दौरे पर देश के सबसे बड़े राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप ऑफ द हाईएस्ट डिग्री' से सम्मानित किया गया। विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि इस दौरे में भारत को यूरेनियम की लंबी अवधि की सप्लाई पर सकारात्मक बातचीत हुई और दोनों देशों ने 2030 तक व्यापार को 1 बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है।

चीन के आर्थिक केंद्र शंघाई की गतिविधियों से मिल रहा आर्थिक सुस्ती बढ़ने का संकेत

IANS | August 30, 2026 5:34 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के सबसे समृद्ध, जीवंत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर चुके शहरों में से एक माने जाने वाला शंघाई में अब लंबे समय से जारी आर्थिक सुस्ती के बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इससे चीन की व्यापक आर्थिक चुनौतियों की गंभीरता को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्ते अब 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर: पीएम मोदी

IANS | August 30, 2026 3:34 PM

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को अब व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर से सम्मानित किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के प्रयासों की सराहना की।

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक सेतु बना योग, ताशकंद में पीएम मोदी ने देखा विशेष सत्र

IANS | August 30, 2026 12:35 PM

ताशकंद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उज्बेकिस्तान में विशेष योग सत्र का हिस्सा बने। उन्होंने साधकों की प्रस्तुति को सराहा और राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का आभार जताया कि उन्होंने देश को योग से जोड़ दिया है।

धार्मिक नेताओं ने दुनिया में बढ़ती नफरत को लेकर चेताया, रक्षा बंधन को सुरक्षा और जिम्मेदारी के प्रतीक के तौर पर दिखाया

IANS | August 30, 2026 9:38 AM

न्यूयॉर्क, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रमुख धार्मिक नेताओं की ओर से चेतावनी दी गई है कि सीमाओं के पार नफरत तेजी से फैल रही है, जबकि मानवता सशस्त्र संघर्षों, विस्थापन, पूर्वाग्रह और उभरती हुई टेक्नोलॉजी के बुरे प्रभावों से जूझ रही है। न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 'यूनिवर्सल वननेस' (सबकी एकता) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, यहूदी, ईसाई और मुस्लिम वक्ताओं की ओर से बातचीत, करुणा और इंसानियत की साझा पहचान को फिर से पहचानने का आह्वान किया गया।