नॉर्वे में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के बाद भारत बोला-'पीओके में हो रहे अत्याचार पर ध्यान दे दुनिया'

IANS | August 14, 2026 8:36 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे अत्याचारों पर ध्यान दे। इसके साथ ही, उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से रहेंगे। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि डीजल को लेकर बांग्लादेश की तरफ से जो अपील की गई है, वो सप्लाई जारी रहेगा। हालांकि, भारत घरेलू जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और डीजल की उपलब्धता को देखते हुए सप्लाई जारी रखेगा।

भारत ने भूकंपग्रस्त कोलंबिया की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

IANS | August 14, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कोलंबिया में आए भयानक भूकंप के बाद भारत ने शुक्रवार को राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, भारत ने कोलंबिया को 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी।

अजरबैजान में भारतीय दूतावास ने मनाया ‘बिहार दिवस’, संस्कृति और व्यंजनों की दिखी झलक

IANS | August 14, 2026 5:35 PM

बाकू, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अजरबैजान स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को ‘बिहार दिवस’ का आयोजन किया। इस दौरान बिहार की समृद्ध सभ्यतागत विरासत, जीवंत संस्कृति, पर्यटन की संभावनाओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।

एस जयशंकर से मिलीं लाइबेरिया की विदेश मंत्री, नई दिल्ली में दूतावास का किया उद्घाटन

IANS | August 13, 2026 11:24 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सारा बेसोलो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में लाइबेरिया के दूतावास का उद्घाटन भी किया।

भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध: वाणिज्य सचिव

IANS | August 13, 2026 8:42 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर भारत और अमेरिका के बीच नियमित संपर्क बना हुआ है। दोनों देश फरवरी में हुए रूपरेखा समझौते की शर्तों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

फिलिस्तीन में स्वास्थ्य प्रणाली खत्म होने की कगार पर, गाजा में रोजाना हो रहे हमले : फिलीस्तीनी राजदूत

IANS | August 13, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शवेश ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि फिलिस्तीनियों के लिए भी बड़ा दिन बताया। राजदूत ने गाजा और वेस्ट बैंक में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि फिलिस्तीन की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने की कगार पर है और इजरायली हमलों में सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

बांग्लादेश के लिए भारत जरूरी, चीन के साथ सिर्फ इंफ्रा के लिए कर रहा दोस्ती : पीके सहगल

IANS | August 12, 2026 12:00 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके. सहगल ने भारत-बांग्लादेश संबंधों, बंगाल से घुसपैठ, वीजा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दों को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के एक्स पोस्ट और अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर बात की।

'ताली दो हाथों से बजती है', बांग्लादेश को पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी की सलाह

IANS | August 11, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी ने कहा कि उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और पीएम तारिक रहमान की मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा चाहता है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, शांति और स्थिरता बनी रहें। उन्होंने युनूस सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में हुए फेरबदल को देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि तारिक रहमान सरकार को पुरानी स्थिति बहाल करनी चाहिए।

27 जगहों के नामकरण से भारत ने चीन को दिया कड़ा डिप्लोमैटिक मैसेज: वाइल अव्वाद

IANS | August 11, 2026 11:47 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारत द्वारा 27 जगहों और ज्योग्राफिकल फीचर्स के नाम बताने, चीन के एतराज, भारत-चीन सीमा पर शांति, भारत-बांग्लादेश संबंधों और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को लेकर खास बातचीत की।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी से मिले बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, एक दिन पहले तारिक रहमान से हुई थी मुलाकात

IANS | August 11, 2026 10:29 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से ढाका में हुई उनकी शिष्टाचार भेंट के एक दिन बाद हुई।