उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने के तरीकों पर हुई चर्चा

IANS | August 3, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान, दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि यह दौरा द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्र पहचानने और अलग-अलग क्षेत्र में साझेदारी को गहरा करने का मौका देता है।

पीओके में अशांति की कवरेज पर पाकिस्तान में मीडिया आउटलेट पर रोक, प्रेस की आजादी को लेकर बढ़ी चिंता

IANS | August 3, 2026 1:03 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हाल की घटनाओं की कवरेज के बाद देश के एक इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट का एक्सेस ब्लॉक कर दिया गया है। पाकिस्तान में यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात पर गुस्सा जाहिर किया है।

'भारत-इजरायल एफटीए साबित हो सकता है गेमचेंजर', इजरायली दूतावास ने फ्रेंडशिप डे की दी बधाई

IANS | August 2, 2026 4:48 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंडशिप डे के मौके पर भारत में इजरायली दूतावास ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध की बधाई दी। भारत और इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी आ रही है। ऐसे में भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने दोनों देशों के संबंध को रणनीति से आगे का बताया और कहा कि एफटीए दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

पाकिस्तान ने आतंकी ढांचे को नहीं, सिंधु संधि की गुडविल को खत्म किया: विनय क्वात्रा

IANS | August 2, 2026 4:16 PM

वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि 1960 में सद्भावना और दोस्ती के साथ हुई थी। लेकिन पाकिस्तान ने 50 साल में इसे बर्बाद कर दिया। अब संधि को रद्द करना सिर्फ उसी बात को औपचारिक रूप देना है जिसे पाकिस्तान के रवैये ने पहले ही खत्म कर दिया था।

स्यूटा प्रवासी संकट पर यूरोप में बढ़ी हलचल, पीएम सांचेज ने ईयू को लिखा खत

IANS | August 1, 2026 4:54 PM

मैड्रिड, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के स्वायत्त शहर स्यूटा में प्रवासी संकट को लेकर यूरोप में कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चारों ओर से निशाने पर लिए जा रहे स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने यूरोपीय संस्थानों को पत्र लिख दिया है। उन्होंने कुछ सदस्य देशों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) से 27 सदस्य देशों के गृह मंत्रियों की आपात बैठक बुलाने की अपील की।

जयशंकर की ईरान के विदेश मंत्री से बात, व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमले का क‍िया व‍िरोध

IANS | July 31, 2026 10:07 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएएस)। अमेर‍िका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते म‍िड‍िल ईस्‍ट में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, भारत के विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष को लेकर भारत की गहरी चिंता जताई।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री भूटान दौरे पर, स्वास्थ्य, ऊर्जा व बुनियादी ढांचे पर बढ़ा सहयोग

IANS | July 31, 2026 1:40 PM

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भूटान के विदेश सचिव पेमा लेकटुप दोरजी के साथ 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 5वीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

अमेरिका ने चीन को जवाब देने की बनाई रणनीति, भारत में सोशल मीडिया से साधेगा पब्लिक डिप्लोमेसी

IANS | July 31, 2026 12:48 PM

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने सीनेटरों को बताया कि भारत, ट्रंप सरकार की बदलती पब्लिक डिप्लोमेसी स्ट्रेटेजी का हिस्सा बनकर उभरा है। वाशिंगटन अब एशिया पर ज्यादा ध्यान दे रहा है और विदेशी ऑडियंस से बातचीत करने के तरीके में भी बदलाव कर रहा है।

भारत और जर्मनी के बीच सबमरीन समझौते पर बहुत जल्द हस्ताक्षर होगा: भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन

IANS | July 30, 2026 3:05 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस बीच राजदूत फिलिप ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच जल्द ही सबमरीन समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है। वहीं, उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।

चीन में विदेश सचिव मिस्री की कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल के उपाध्यक्ष से मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

IANS | July 28, 2026 5:12 PM

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। भारतीय दूतावास की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव ने मंगलवार को कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल (नेशनल एकेडमी ऑफ गवर्नेंस) के उपाध्यक्ष ली वेनतांग से मुलाकात की।