पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भेंट की 20 साल पुरानी तस्वीर

IANS | July 10, 2026 4:48 PM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक स्टीव वॉ से मुलाकात की और उन्हें एक बेहद पुरानी तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की।

न्यूजीलैंड में भी यूपीआई का स्वागत, भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में निभाएगा अहम भूमिका: ट्रेड मंत्री टॉड मैक्ले

IANS | July 10, 2026 4:29 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का वैश्विक विस्तार लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत की स्वदेशी क्यूआर-आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई का स्वागत करने के लिए तैयार है। उनका मानना है कि यह प्रणाली न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

न्यूजीलैंड की सांसद परमजीत परमार ने भारत की तरक्की को सराहा, पीएम मोदी के दौरे को बताया खास

IANS | July 10, 2026 4:16 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की सांसद परमजीत परमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑकलैंड दौरे को बहुत अहम बताया और कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा शुरू, प्रधानमंत्री लक्सन ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

IANS | July 10, 2026 2:59 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी समेत न्यूजीलैंड के कई अधिकारी मौजूद थे।

न्यूजीलैंड के सांसद बोले, भारत एशिया में एक राजनीतिक और आर्थिक महाशक्ति

IANS | July 10, 2026 1:26 PM

ऑकलैंड, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत दुनिया की सबसे अहम उभरती ताकतों में से एक है और भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता ऐसे अहम समय पर हुआ है, जब न्यूजीलैंड तेजी से बहुपक्षीय होती दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल रहा है। पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के सांसद फिल ट्वायफोर्ड और राजस्व मंत्री साइमन वाट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

'इस यात्रा ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया', पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गर्मजोशी के लिए जताया आभार

IANS | July 10, 2026 12:57 PM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सफल दौरे पर पीएम मोदी ने अपने समकक्ष प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, ऑस्ट्रेलियाई सरकार और जनता का आभार जताया। पीएम ने यह भी कहा कि इस यात्रा ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया है।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, न्यूजीलैंड के लिए हुए रवाना

IANS | July 10, 2026 11:23 AM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के लिए मेलबर्न से रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड में रहेंगे।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्षी नेता से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों के लिए पार्टियों के समर्थन पर दिया जोर

IANS | July 10, 2026 8:19 AM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वहां के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

भारत-रूस ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत किया मोर्चा, नई तकनीक के दुरुपयोग पर भी चिंता

IANS | July 9, 2026 6:48 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित में सीमा पार आतंकवाद और आतंकियों द्वारा नई तकनीक के दुरुपयोग पर चर्चा हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया'

IANS | July 9, 2026 5:16 PM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोग जुटे। प्रधानमंत्री ने इस उत्साह, उमंग और उल्लास के लिए मेलबर्नवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा, जिसने भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्तों की झलक दिखाई।