भारत -बेल्जियम के संबंधों की जड़ें गहरी, साहस और बलिदान हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | September 3, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में दोनों देशों के संबंधों के आधार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "भारत और बेल्जियम के संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी है। ये जड़ें हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा हैं।"

पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे: सर्जियो गोर

IANS | September 2, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा करेंगे, जहां वह जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को दी।

पीएम मोदी की विदेश नीति का मूल 'शांति' है, पेजेश्कियन से मुलाकात में दिया बड़ा संदेश : पूर्व एमओएस एमजे अकबर

IANS | September 1, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात हुई। अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों नेताओं के बीच चाबहार पोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई। इसे विदेश मामलों के पूर्व राज्यमंत्री एमजे अकबर ने भारत की शांति-केंद्रित विदेश नीति का बड़ा संकेत बताया।

अगस्त 2026: भारतीय कूटनीति का व्यस्त मास, मध्य एशिया से रूस, चीन और अफगानिस्तान तक सक्रिय रही दिल्ली

IANS | September 1, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अगस्त 2026 भारतीय कूटनीति के लिहाज से बेहद सक्रिय महीना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य एशिया यात्रा से लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का दो दिवसीय मास्को दौरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बीजिंग वार्ता, श्रीलंका में द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा और फिलिस्तीन में नए अस्पताल की तैयारी तक नई दिल्ली ने एक साथ विभिन्न मोर्चों पर अपनी कूटनीतिक सक्रियता बखूबी दिखाई।

'आतंकवाद के खात्मे' से लेकर 'एससीओ पूंजी' तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

IANS | September 1, 2026 12:57 PM

बिश्केक, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में पाकिस्तान को आईना दिखाया तो दुनिया को सभ्यता और संस्कृति की अहमियत बताई। वैश्विक मंच से भारत के विजन, इनिशिएटिव और जीवंत संवाद को लेकर प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत दुनिया के 10 शीर्ष नेतृत्व के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक उन्नति और प्रगति के लिए विचार रखे।

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

IANS | September 1, 2026 12:01 PM

बिश्केक, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें एससीओ समिट में आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने की बात कही। स्पष्ट किया कि कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर रोक लगानी होगी। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए हैं।

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

IANS | August 31, 2026 11:57 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के लिए इस बार का एससीओ समिट सिर्फ कूटनीतिक मंच नहीं, बल्कि एक बड़ी राहत की उम्मीद है। अमेरिका के साथ जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर मंडरा रहे संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक पर टिकी हैं।

पीएम मोदी का 'व्यक्तिगत ध्यान' भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा : पुतिन

IANS | August 31, 2026 11:25 PM

बिश्केक, 31 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि भारत-रूस संबंध विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के सिद्धांतों के आधार पर मजबूत होते जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'व्यक्तिगत ध्यान' ने मदद की है।

बिश्केक में पीएम मोदी की 'कार डिप्लोमेसी': राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक ही गाड़ी में किया सफर

IANS | August 31, 2026 10:52 PM

बिश्केक, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बिश्केक में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जहां भारत-रूस संबंधों, यूक्रेन युद्ध और विश्व में शांति स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई। इस बीच पीएम मोदी की 'कार डिप्लोमेसी' भी देखने को मिली।

बिश्केक में पीएम मोदी की पुतिन से मुलाकात, कहा- भारत शांति के सभी प्रयासों का समर्थक

IANS | August 31, 2026 8:18 PM

बिश्केक, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में आयोजित शंघाई शहयोग संगठन (एससीओ) समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान दौरे पर हैं। इसी बीच, पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। द्विपक्षीय बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि हमें कभी न खत्म होने वाले युद्ध से निकलकर इसके अंत की तरफ बढ़ना होगा, क्योंकि इसी में मानवता की भलाई है।