यूएन में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, पीओके में दमन पर संयुक्त राष्ट्र की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल
संयुक्त राष्ट्र, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के प्रति निराशा जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान, खासकर उसके कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे दमन को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अन्य देशों में ऐसी घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र खुलकर आलोचना करता है।