चीन में विदेश सचिव मिस्री की कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल के उपाध्यक्ष से मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। भारतीय दूतावास की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव ने मंगलवार को कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल (नेशनल एकेडमी ऑफ गवर्नेंस) के उपाध्यक्ष ली वेनतांग से मुलाकात की।