IANS
|
January 16, 2026 4:17 PM
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2016 में शुरू की गई 'स्टार्टअप इंडिया' पहल देश में एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे शुक्रवार को 10 साल पूरे हो गए हैं। बीते एक दशक में 'स्टार्टअप इंडिया' ने न केवल नए कारोबारों को जन्म दिया, बल्कि भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल कर दिया है। सरकारी नीतियों, आसान नियमों और वित्तीय सहयोग ने इस पूरे तंत्र को मजबूत आधार दिया है।