भारत में जनवरी-जून में वैश्विक क्षमता केंद्रों में 30.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज : रिपोर्ट

IANS | July 7, 2025 12:26 PM

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) ने इस वर्ष जनवरी-जून अवधि में भारत में सालाना आधार पर 30.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है, जो 13.85 मिलियन वर्ग फुट तक पहुंच गई है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के ऑफिस रियल एस्टेट मार्केट में 2025 की पहली छमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज : रिपोर्ट

IANS | July 7, 2025 12:06 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के ऑफिस रियल एस्टेट मार्केट में लगातार मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। अप्रैल-जून तिमाही में टॉप आठ शहरों में ग्रॉस लीजिंग वॉल्यूम 21.4 मिलियन वर्ग फीट (एमएसएफ) तक पहुंच गया, जो तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

अमेरिका, जापान और हांगकांग का भारतीय रियल एस्टेट में दूसरी तिमाही के विदेशी निवेश में 89 प्रतिशत का योगदान

IANS | July 7, 2025 11:22 AM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस) । भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर को इस वर्ष अप्रैल-जून अवधि में 1.80 बिलियन डॉलर का संस्थागत निवेश प्राप्त हुआ, जिसमें अमेरिका, जापान और हांगकांग के निवेशकों ने विदेशी निवेश में लगभग 89 प्रतिशत का योगदान दिया। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता के बीच अमेरिकी टैरिफ अब 1 अगस्त से होंगे लागू

IANS | July 7, 2025 11:07 AM

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश-विशिष्ट टैरिफ अब 1 अगस्त से प्रभावी होने वाले हैं, जो भारत सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता के तेज होने के बीच एक अस्थायी राहत प्रदान करते हैं।

भारतीय कंपनियों का जीवीए 2035 तक 9.82 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा : रिपोर्ट

IANS | July 7, 2025 10:30 AM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के तेजी से विकसित होने के साथ, भारतीय व्यवसाय 2035 तक ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) में 9.82 ट्रिलियन डॉलर का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दी गई।

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार

IANS | July 7, 2025 9:46 AM

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस) । मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कभी भी राष्ट्रीय हितों की कीमत पर नहीं होंगे : पीयूष गोयल

IANS | July 6, 2025 5:11 PM

श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) कभी भी राष्ट्रीय हितों की कीमत पर नहीं होंगे।

अदाणी एंटरप्राइजेज एनसीडी के जरिए जुटाएगी 1,000 करोड़ रुपए, 9 जुलाई को खुलेगा इश्यू

IANS | July 6, 2025 4:56 PM

अहमदाबाद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने रविवार को 1,000 करोड़ रुपए मूल्य के सुरक्षित, रेटेड और सूचीबद्ध रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के अपने दूसरे पब्लिक इश्यू का ऐलान किया।

बीते एक दशक में तीन गुना बढ़ा भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार

IANS | July 6, 2025 3:32 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मजबूत आधार और लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बीते एक दशक में तीगुना बढ़कर होकर वित्त वर्ष 2024-25 में 331.03 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 106.57 लाख करोड़ रुपए था। यह जानकारी रविवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

सोना इस हफ्ते 1,200 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 1.07 लाख रुपए के पार

IANS | July 6, 2025 3:16 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस) सोने और चांदी दोनों की कीमत में इस हफ्ते बढ़त देखी गई है। सोने के दाम में 1,200 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी का भाव 2,300 रुपए से अधिक बढ़ गया है।