बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ बेहतरीन रही बातचीत : हरदीप सिंह पुरी
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस के साथ उनकी बातचीत बेहतरीन रही। मरे, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की दो दिवसीय भारत यात्रा पर उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।