पीएम मोदी ने मलेशियाई बिजनेस लीडर्स से की मुलाकात, भारत में व्यापार के लिए किया प्रोत्साहित

IANS | February 8, 2026 5:10 PM

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे का समापन रविवार को कर दिया। इस बीच रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के चार बड़े बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और दोनों देशों के बीच बढ़ते बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) कनेक्शन और भारत की ग्रोथ स्टोरी में मलेशियाई कंपनियों की गहरी दिलचस्पी की तारीफ की।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील व्यापारियों और किसानों के लिए बड़ा फायदेमंद, निर्यात बढ़ने से आमदनी डबल होने की उम्मीद: एक्सपर्ट्स

IANS | February 8, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर कारोबारी और कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के बीच खासा उत्साह है। उन्होंने इसे देश के लिए बेहद फायदेमंद बताया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समझौते से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी यह अहम भूमिका निभाएगा। खासकर निर्यात शुल्क में कटौती और आयात पर सख्त शर्तों से घरेलू बाजार और उत्पादन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से एआई हार्डवेयर सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा

IANS | February 8, 2026 3:50 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के पहले चरण के पूरा होने को भारत के एआई हार्डवेयर सेक्टर के लिए एक बड़ा बढ़ावा माना जा रहा है, क्योंकि इससे एडवांस कंप्यूटिंग से जुड़े उपकरणों की लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे देश में इनकी मैन्युफैक्चरिंग और क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यूएसआईएसपीएफ ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का किया स्वागत

IANS | February 8, 2026 3:40 PM

वाशिंगटन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) ने भारत और अमेरिका के बीच हुई अंतरिम व्यापार साझेदारी का स्वागत किया। यूएसआईएसपीएफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर किए गए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर का स्वागत किया, जो 7 फरवरी, 2026 से भारतीय सामान के आयात पर अतिरिक्त 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क खत्म कर देगा।

एनसीआर में एयर कॉरिडोर से कम होगा सफर का समय, ट्रैफिक से मिलेगी राहत: सीआईआई की रिपोर्ट

IANS | February 8, 2026 3:38 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। देश की शीर्ष उद्योग संस्था भारतीय उद्योग परिसंघ यानी सीआईआई (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) ने एक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें गुरुग्राम, कनॉट प्लेस और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाला एक पायलट एयर कॉरिडोर मॉडल सुझाया गया है। इसका उद्देश्य शहरों में ट्रैफिक कम करना और लोगों का यात्रा समय घटाना है।

करीब 51 प्रतिशत भारतीय कंपनियों के लिए साइबर अटैक सबसे बड़ा खतरा: रिपोर्ट

IANS | February 8, 2026 2:34 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। करीब 51 प्रतिशत भारतीय कंपनियां मानती हैं कि साइबर सुरक्षा में सेंध (साइबर अटैक) उनकी कंपनी के प्रदर्शन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। रविवार को जारी एफआईसीसीआई और ईवाई की 'रिस्क सर्वे' रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026': सात चक्रों के जरिए नीति निर्माण और वास्तविक दुनिया में एआई के इस्तेमाल पर होगा फोकस

IANS | February 8, 2026 2:01 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' सात चक्रों (वर्किंग ग्रुप्स) के जरिए आयोजित किया जा रहा है। ये सात चक्र आपस में जुड़े हुए सात अलग-अलग विषयों पर आधारित हैं। हर चक्र एआई के प्रभाव के एक मुख्य क्षेत्र पर ध्यान देता है और नीति निर्माण से लेकर वास्तविक दुनिया में एआई के इस्तेमाल तक ठोस कदम तय करता है। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी सामने आई है।

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

IANS | February 8, 2026 1:23 PM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा

IANS | February 8, 2026 12:46 PM

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आने वाला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है। इसमें देश और दुनिया से जुड़े कई बड़े फैक्टर सामने आएंगे, जिनमें नए बेस ईयर (2024) के साथ महंगाई के आंकड़े और भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी नई जानकारियां शामिल हैं।

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

IANS | February 7, 2026 7:56 PM

देहरादून, 7 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दर्शाता है।