बड़े उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, आईटी शेयरों ने किया कमाल
मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के सत्र में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने सत्र की शुरुआत बड़े गिरावट के साथ की थी, लेकिन आईटी शेयरों में तेजी के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से ऊपर उठकर बंद हुए।