सरकार आईआईटी हैदराबाद में एआई डेटा ट्रस्ट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने पर कर रही विचार: अश्विनी वैष्णव

IANS | July 11, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारत की क्षमता को मजबूत करने के लिए आईआईटी हैदराबाद में सेक्टर-विशिष्ट एआई डेटा ट्रस्ट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय डेटा सेट को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से एआई डेवलपमेंट के लिए उपलब्ध कराना है। रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को हैदराबाद में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

मेटा को तीन दिन के भीतर ही बंद करना पड़ा नया एआई इमेज जनरेशन फीचर, यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

IANS | July 11, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी टेक कंपनी मेटा ने अपने नए एआई इमेज जनरेशन फीचर को लॉन्च के महज तीन दिन बाद ही बंद कर दिया है। यह फैसला उस समय लिया गया, जब इस फीचर को लेकर दुनियाभर में प्राइवेसी से जुड़े गंभीर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया यूजर्स, प्राइवेसी विशेषज्ञों तथा कई संगठनों ने इसका विरोध किया।

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

IANS | July 11, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मामले में 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच (कुर्क) की हैं। इसके साथ ही रिलायंस अनिल अंबानी समूह से जुड़े मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अब तक अटैच की गई कुल संपत्तियों का मूल्य बढ़कर 20,367 करोड़ रुपए हो गया है।

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा आईटीआर: आयकर विभाग

IANS | July 11, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि आकलन वर्ष (असेसमेंट ईयर-एवाई) 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।

ब्रिक्स देशों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था बनाने पर बढ़ाएं आपसी सहयोग

IANS | July 11, 2026 4:24 PM

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों से टिकाऊ, मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की।

वैश्विक तेल मांग में सुधार के संकेत, कच्चे तेल बाजार को सामान्य करने के लिए खाड़ी में शांति जरूरी: आईईए

IANS | July 11, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग में सुधार शुरू हो गया है। मई में तेल की मांग घटकर 9.79 करोड़ बैरल प्रतिदिन (97.9 मिलियन बैरल प्रतिदिन) रह गई थी, जो एक साल पहले की तुलना में 53 लाख बैरल प्रतिदिन कम थी। हालांकि, एजेंसी का अनुमान है कि अक्टूबर तक वैश्विक तेल मांग मई के निचले स्तर से 80 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक बढ़ जाएगी और फरवरी के बाद पहली बार 2025 के स्तर से ऊपर पहुंच जाएगी।

व्हाट्सएप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार की बड़ी तैयारी, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए बन सकते हैं एक जैसे नियम

IANS | July 11, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार देश में संचालित सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए एक समान नियम (कॉमन स्टैंडर्ड) लागू करने पर विचार कर रही है।

उपभोक्ता शिकायतों के बाद एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को जारी किए 9 नोटिस, कई खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप

IANS | July 11, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए हैं। खाद्य नियामक ने शनिवार को बताया कि इन शिकायतों में एक्सपायर्ड, सड़े-गले, खराब, दूषित और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित खाद्य उत्पादों की सप्लाई किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

इस सप्ताह भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, किए 4,670 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | July 11, 2026 1:27 PM

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में फिर से खरीदारी का रुख किया। एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने सप्ताह के दौरान 4,670 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

शांति अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन पर नीति आयोग की अहम बैठक, तीन प्रमुख क्षेत्रों पर हुई चर्चा

IANS | July 11, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने 'शांति अधिनियम 2025' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की, जिसमें सरकार, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने कानून के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिए, जो इसके क्रियान्वयन ढांचे को और मजबूत बनाने में सहायक होंगे।