भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए नीति आयोग ने जारी किया विस्तृत पॉलिसी रोडमैप

IANS | May 7, 2026 3:28 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। नीति आयोग ने एक पॉलिसी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था का पिछले एक दशक का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। इस रिपोर्ट में पहुंच और नामांकन, बुनियादी ढांचा, समानता और समावेशन, तथा सीखने के परिणाम जैसे प्रमुख पहलुओं का अध्ययन किया गया है। यह घोषणा गुरुवार को की गई।

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने स्वदेशी टाइप-IV सीएनजी सिलेंडरों के व्यावसायीकरण के लिए एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया

IANS | May 7, 2026 2:36 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वच्छ ऊर्जा परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वदेशी विनिर्माण को मजबूत करने के दृष्टिकोण के अनुरूप, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "टाइप-IV सीएनजी सिलेंडर के व्यावसायीकरण के लिए विनिर्माण सुविधा की स्थापना" नामक परियोजना के लिए दिल्ली स्थित मेसर्स एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई।

दुनिया जिस डिजिटल बदलाव को लागू करना चाहती है, वह भारत में पहले से ही हो रहा है: क्वालकॉम सीओओ

IANS | May 7, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) क्वालकॉम के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आकाश पालखीवाला ने गुरुवार को कहा कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं रहा, बल्कि एआई-आधारित डिजिटल परिवर्तन का वैश्विक मॉडल बनकर उभरा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

IANS | May 7, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और सैन्य निर्यात जैसे उभरते हुए क्षेत्रों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया 'जननी' प्लेटफॉर्म

IANS | May 7, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) सरकार ने मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और ट्रैकिंग को मजबूत करने के लिए 'जननी (प्रसवपूर्व, प्रसवकालीन और नवजात शिशु की एकीकृत देखभाल की यात्रा)' नामक क्यूआर-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

जोहो के श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन और नए चुनाव कराने की मांग की

IANS | May 7, 2026 12:36 PM

चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। जोहो के सह-संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने गुरुवार को तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने और नए चुनाव कराने की मांग की और कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति अस्थिर प्रतीत होती है।

स्काईरूट एयरोस्पेस बना भारत का पहला स्पेस-टेक यूनिकॉर्न

IANS | May 7, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। स्पेस-टेक स्काईरूट एयरोस्पेस ने गुरुवार को 60 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपए में करीब 570 करोड़ रुपए) जुटाने का ऐलान किया है। इसके साथ कंपनी देश की पहली स्पेस-टेक स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन गई है।

एप्पल भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100 करोड़ रुपए करेगा निवेश

IANS | May 7, 2026 11:18 AM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है। यह कंपनी के स्थिरता और कार्बन न्यूट्रल बनने की तरफ बढ़ने के उद्देश्यों के मुताबिक है।

वैश्विक अस्थिरता से सोना और चांदी में तेजी, कीमतों में 0.9 प्रतिशत तक का उछाल

IANS | May 7, 2026 10:36 AM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी गुरुवार के सत्र में तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में कीमतों में 0.9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

IANS | May 7, 2026 9:43 AM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान में युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 68 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,889 और निफ्टी 24 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,303 पर था।