एयरक्राफ्ट के बाद अब हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरेगा अदाणी ग्रुप, इटली की कंपनी के साथ किया करार

IANS | February 3, 2026 2:43 PM

अहमदाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी डिफेंस और एयरोस्पेस ने इटली की कंपनी लियोनार्डो के साथ मंगलवार को रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया। इसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करेंगी।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से पैदा होंगे रोजगार के अधिक अवसर, फॉरेक्स भी बढ़ेगा : एनएसई सीईओ

IANS | February 3, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के लिए काफी महत्वपूर्ण समझौता है और इससे देश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, विदेशी मुंद्रा भंडार (फॉरेक्स) भी बढ़ेगा। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ और एमडी आशीष कुमार चौहान ने मंगलवार को दी।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: कौन-कौन से सामान हो सकते हैं सस्ते? यहां देखें लिस्ट

IANS | February 3, 2026 1:09 PM

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने को लेकर हुए समझौते से देश में कई तरह के सामान सस्ते हो सकते हैं। इसमें टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पादों से लेकर कुछ कृषि उत्पाद तक शामिल हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और रोजगार सृजित होंगे: उद्योग संगठन

IANS | February 3, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठनों ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। साथ ही इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, नई नौकरियां पैदा होंगी और मजबूत सप्लाई चेन तैयार होगी।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत, बढ़ा निवेशकों का भरोसा

IANS | February 3, 2026 12:20 PM

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद मंगलवार को भारतीय रुपया 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 90.29 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इस समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और विदेशी निवेश भारत की ओर आने लगा।

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर लॉन्च करने के लिए एक्सएआई का अधिग्रहण किया: एलन मस्क

IANS | February 3, 2026 12:07 PM

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दिग्गज टेक उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने उनके एआई स्टार्टअप एक्सएआई का अधिग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष में एआई की कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने की योजना भी बताई है। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स लॉन्च किए जाएंगे, जो स्पेस में डेटा सेंटर की तरह काम करेंगे।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब

IANS | February 3, 2026 11:32 AM

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।

'शोर थमने पर दो स्वाभाविक साझेदार साथ आते हैं': भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उद्योगपतियों के चेहरे पर खुशी

IANS | February 3, 2026 10:41 AM

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। देश के बड़े उद्योगपतियों ने भारत-अमेरिका के ऐतिहासिक व्यापार समझौते का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने से दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से रुपया मजबूत, विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | February 3, 2026 10:17 AM

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत के चालू खाते के घाटे (करंट अकाउंट डेफिसिट) को कम करने, रुपए को स्थिर रखने और समय के साथ वैश्विक झटकों से भारत की कमजोरियों को कम करने में मदद करेगा। मंगलवार को जारी एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर

IANS | February 3, 2026 10:03 AM

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।