चौथी तिमाही में बीएचईएल का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हुआ

IANS | May 4, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भेल यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (मार्च तिमाही) के नतीजे जारी करते हुए अपने समेकित शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1,290 करोड़ रुपए हो गया, जिसमें पावर सेक्टर की मजबूत ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा।

रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डीआरडीओ ने उद्योगों को सौंपीं 2,200 तकनीकें: राजनाथ सिंह

IANS | May 4, 2026 4:17 PM

प्रयागराज, 4 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ने रक्षा अनुसंधान को अपनी प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा है और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अब तक 2,200 तकनीकों को विभिन्न उद्योगों को हस्तांतरित कर चुका है।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 356 अंकों की उछाल, अदाणी पोर्ट्स रहा टॉप गेनर

IANS | May 4, 2026 4:08 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने भी बाजार को समर्थन दिया। हालांकि चुनाव परिणामों की अस्थिरता के बीच आईटी और बैंक शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे बंद हुए।

एथर एनर्जी का नुकसान वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में बढ़कर 100 करोड़ रुपए के पार

IANS | May 4, 2026 3:38 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्मता कंपनी एथर एनर्जी ने सोमवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का नुकसान तिमाही आधार पर 18.41 प्रतिशत बढ़कर 100.23 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में 84.64 करोड़ रुपए था।

भारत को मिलेगी एआई ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट; पिक्सेल और सर्वम ने की साझेदारी

IANS | May 4, 2026 2:52 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारत में एआई ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट विकसित करने के लिए स्पेस-टेक फर्म पिक्सेल और एआई स्टार्टअप सर्वम ने साझेदारी की है। यह जानकारी दोनों कंपनियों की ओर से सोमवार को दी गई।

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में बैंकों-बीमा कंपनियों की एंट्री के पक्ष में नहीं आरबीआई और आईआरडीएआई: सेबी प्रमुख

IANS | May 4, 2026 2:39 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) बैंकों और बीमा कंपनियों को कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में भागीदारी की अनुमति देने के पक्ष में नहीं हैं। यह जानकारी सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को दी।

भारत में रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन की वैल्यू 2026 की पहली तिमाही में 1.7 अरब डॉलर रही

IANS | May 4, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में निवेश में 2026 की पहली तिमाही में जोरदार वृद्धि देखने को मिली है और यह 2026 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 1.7 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

मध्य पूर्व संकट के कारण अप्रैल में भारत के हवाई यातायात में आई गिरावट, घटी यात्रियों की संख्या

IANS | May 4, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल में भारत के हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों में देखने को मिली है।

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

IANS | May 4, 2026 12:39 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेजी जारी, पीएमआई अप्रैल में 54.7 रहा

IANS | May 4, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारत में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 54.7 रहा है, जो कि मार्च में 53.9 था। इसकी वजह नए ऑर्डर (निर्यात सहित) और रोजगार के अवसर में वृद्धि थी। यह जानकारी एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई डेटा में सोमवार को दी गई।