अदाणी ग्रुप का 2,500 करोड़ रुपए का निवेश ग्वालियर-चंबल अंचल को अग्रणी डिफेंस हब के रूप में करेगा स्थापित: सिंधिया
शिवपुरी/ग्वालियर/नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शिवपुरी जिले में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा स्थापित किए जा रहे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े मिसाइल एवं एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का शिलान्यास किया।