'रेयर अर्थ' का नया युद्धक्षेत्र: चीन की मजबूत पकड़, ट्रंप का यू-टर्न और भारत के लिए अवसर
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप की भूल और चीन की सख्ती ने भारत के लिए रेयर अर्थ्स में एक सुनहरा मौका थमा दिया है। भले ही अमेरिका ने यू‑टर्न लिया हो, भारत अब इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। यह खेल केवल खदानों का नहीं, रणनीति, निवेश और तकनीक का है, और अगर भारत समय पर सही कदम उठाता है, तो इसे आर्थिक और वैश्विक लाभ दोनों मिल सकते हैं।