विंग्स इंडिया 2026 में बोले पीएम मोदी, 'एक दशक में एविएशन सेक्टर में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ'

IANS | January 28, 2026 7:32 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 'विंग्स इंडिया 2026' कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि विमानन उद्योग का अगला युग आशाओं से भरा है और भारत एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।

भारत-ईयू ईएफटी सही समय पर उठाया गया कदम, रत्न और आभूषण का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान: इंडस्ट्री

IANS | January 28, 2026 7:09 PM

सूरत, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-यूरोपीय संघ एफटीए सही समय पर उठाया गया कदम है। इससे रत्न और आभूषण इंडस्ट्री को बड़े स्तर पर फायदा होगा। यह जानकारी इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों की ओर से बुधवार को दी गई।

केंद्रीय बजट में रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर रहेगा खास जोर : रिपोर्ट

IANS | January 28, 2026 6:48 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 में रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, बिजली, इलेक्ट्रॉनिक्स, बुनियादी ढांचा और सस्ते आवास जैसे क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। बुधवार को जारी मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच नीति निर्माता विकास प्राथमिकताओं और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखेंगे।

सरकार केंद्रीय बजट 2026-27 में पूंजीगत व्यय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है : एसबीआई रिपोर्ट

IANS | January 28, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 में पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक कर सकती है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। बुधवार को जारी एसबीआई की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

सोने की कीमत पहली बार 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड

IANS | January 28, 2026 5:46 PM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी का दौरा जारी है। बुधवार को इसकी रफ्तार में और इजाफा हुआ, जिससे सोने की कीमत हाजिर बाजार में पहली बार 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 3.58 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है।

भारत-ईयू एफटीए से टेक्सटाइल और फार्मा इंडस्ट्री के लिए खुले नए अवसरों के द्वार, रोजगार और ज्वेलरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा : एक्सपर्ट्स

IANS | January 28, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफीए) को देश की टेक्सटाइल, केमिकल और फार्मा-लिंक्ड इंडस्ट्री के साथ-साथ ज्वेलरी सेक्टर के लिए भी बड़ा अवसर माना जा रहा है। यह समझौता भारतीय निर्यातकों को यूरोपीय बाजार में मजबूत पहुंच देने के साथ-साथ भारत को एक भरोसेमंद और दीर्घकालिक सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

आईआईपी डेटा: औद्योगिक उत्पादन दो साल के उच्चतम स्तर पर, दिसंबर में 7.8 प्रतिशत रहा

IANS | January 28, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में औद्योगिक उत्पादन दिसंबर में दो साल से ज्यादा समय के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इसका मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का अच्छा प्रदर्शन रहा।

भारत-ईयू एफटीए से निर्यातकों को यूरोपीय बाजारों में वियतनाम, मलेशिया जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी : इंडस्ट्री

IANS | January 28, 2026 5:16 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-ईयू एफटीए से निर्यातकों को यूरोपीय बाजारों में वियतनाम, बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बुधवार को दी।

अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का तीसरी तिमाही में मुनाफा 346 प्रतिशत बढ़ा, बिक्री उच्चतम स्तर पर पहुंची

IANS | January 28, 2026 4:31 PM

अहमदाबाद, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की प्रमुख सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी कर के बाद शुद्ध मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 346 प्रतिशत बढ़कर 380 करोड़ रुपए हो गया। इसी के साथ कंपनी की तिमाही आय 6,483 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22 प्रतिशत ज्यादा है।

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 487 अंक उछला

IANS | January 28, 2026 4:13 PM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत उछलकर 82,344.68 अंक और निफ्टी 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,342.75 अंक पर था।