ईरान युद्ध से जुड़े ऊर्जा संकट को केंद्र सरकार ने बहुत अच्छे तरीके से संभाला: ओएनजीसी की पूर्व निदेशक

IANS | June 29, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। ओएनजीसी की पूर्व निदेशक (अन्वेषण) सुषमा रावत ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में खाड़ी संकट और ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद पैदा हुए ऊर्जा संकट को भारत सरकार ने बेहद प्रभावी तरीके से संभाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल देश में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की, बल्कि उपभोक्ताओं को ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से भी बचाया।

1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार

IANS | June 29, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री पर घरेलू ईंधन आपूर्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक, संस्थागत और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता फिर से पेट्रोल पंपों से बिना किसी लिमिट के ईंधन खरीद सकेंगे।

कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

IANS | June 29, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास को गति देने और निजी व संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद एनआईआईएफ में भारत सरकार की कुल निवेश प्रतिबद्धता बढ़कर 60,000 करोड़ रुपए हो गई है।

पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान ऊर्जा संकट से निपटने में केंद्र सरकार का काम असाधारण रहा: अमिताभ कांत

IANS | June 29, 2026 8:26 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने में भारत सरकार ने असाधारण काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रभावी रणनीति के कारण देश के उपभोक्ताओं पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ा, ईंधन की कालाबाजारी नहीं हुई और घरों तक एलपीजी सिलेंडर की नियमित आपूर्ति जारी रही।

भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंद होंगे: अमिताभ कांत

IANS | June 29, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंध दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत का एक प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है, वहीं भारत भी तेजी से दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल हो रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 के लिए वित्त मंत्री को सौंपा 9,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का डिविडेंड

IANS | June 29, 2026 7:30 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 9,400 करोड़ रुपए से अधिक के डिविडेंड के चेक सौंपे।

भारत और ग्रीस के बीच मैन्युफैक्चरिंग और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की अहम बैठक

IANS | June 29, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ग्रीस के विकास मंत्री टाकिस थियोडोरिकाकोस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें भारत और ग्रीस के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

6 साल बाद एक्सिस बैंक के सीएफओ पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा

IANS | June 29, 2026 7:04 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पुनीत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन के अगले चरण की शुरुआत करने के लिए यह फैसला लिया है।

बेहतर प्रशासन के लिए प्रशासनिक डेटा को राष्ट्रीय संपत्ति बनाना आवश्यक: पीएम के प्रधान सचिव

IANS | June 29, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सोमवार को कहा कि भारत के अलग-अलग विभागों में बिखरे प्रशासनिक डेटा को एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति में बदलने की जरूरत है। उनका कहना है कि यदि सरकारी डेटा का बेहतर एकीकरण किया जाए तो इससे सुशासन, नीति निर्माण और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा, साथ ही गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

मारुति सुजुकी ने एआई और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने के लिए अपने साथ पांच स्टार्टअप्स को जोड़ा

IANS | June 29, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि उसने पांच स्टार्टअप्स को अपने साथ जोड़ा है। ये स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सस्टेनेबिलिटी-आधारित समाधान विकसित करेंगे, जिनका उद्देश्य कंपनी की परिचालन दक्षता (ऑपरेशनल एफिशिएंसी), ग्राहकों के अनुभव और बिजनेस प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना है।