वित्त मंत्रालय ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए के बजट को दी मंजूरी

IANS | June 30, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 2.0 के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है, जिससे देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है। यह जानकारी एडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में दी गई।

इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की गलत बिक्री रोकने के लिए आईआरडीएआई बैंकों के लिए जारी करेगा नए दिशा-निर्देश: चेयरपर्सन

IANS | June 30, 2026 2:47 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) जल्द ही बैंकों द्वारा बीमा उत्पादों की गलत बिक्री (मिस-सेलिंग) पर रोक लगाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी करेगा। यह जानकारी आईआरडीएआई के चेयरपर्सन अजय सेठ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दी।

भारत की जीडीपी 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान, कच्चे तेल का दाम औसत 72 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | June 30, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। भारत के सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) की वृद्धि दर 2026 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह अप्रैल के पहले के अनुमान 6.2 प्रतिशत से अधिक है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

रणनीतिक तैयारी और मजबूत कूटनीति ने भारत को ईंधन संकट से बचाया: पूर्व आईओसीएल चेयरमैन

IANS | June 30, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पूर्व चेयरमैन बी. अशोक ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत बड़े ईंधन और ऊर्जा संकट से बचने में सफल रहा।

सरकार ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाई

IANS | June 30, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। मंत्रालय ने बताया कि जीएसटीएटी पोर्टल पर बड़ी संख्या में अपीलें दाखिल होने के कारण आई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

फेड की सख्त नीति और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

IANS | June 30, 2026 12:46 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंकाओं ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी से दूर कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो सोना अक्टूबर 2008 के बाद अपनी सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज कर सकता है।

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम के वैश्विक स्तर पर विस्तार के साथ ही ग्रीस में भी शुरू हुई यूपीआई सेवा: पीयूष गोयल

IANS | June 30, 2026 12:00 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब ग्रीस में भी शुरू हो गया है, जिससे योग्य ग्राहक अब तुरंत, सुरक्षित और आसान तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही, लेनदेन की लागत भी पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी कम हो जाएगी।

नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी

IANS | June 30, 2026 10:51 AM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। बैंक द्वारा पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को तीन साल के लिए नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश

IANS | June 30, 2026 10:28 AM

अहमदाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने एमएससी ग्रुप के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एमएससी की कंटेनर टर्मिनल संचालन और निवेश कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल), अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश करेगी।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में 0.30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

IANS | June 30, 2026 9:53 AM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। नए भू-राजनीतिक तनाव के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला।