भारत-ईयू एफटीए और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार उच्च स्तर पर खुले, सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की उछाल
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के बाद सकारात्मक माहौल और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ उच्च स्तर पर खुले। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स जहां पिछले बंद भाव से 34.88 अंक बढ़कर 81,892.36 पर खुला। तो वहीं निफ्टी 83.45 अंक उछलकर 25,258.85 पर खुला।