आंध्र प्रदेश की पी4 पहल से जुड़ा अदाणी फाउंडेशन, कमजोर परिवारों की आजीविका मजबूत बनाने में करेगा सहयोग

IANS | July 6, 2026 8:20 PM

कुप्पम (आंध्र प्रदेश), 6 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को आंध्र प्रदेश सरकार की प्रमुख पब्लिक-प्राइवेट-पीपल पार्टनरशिप (पी4) पहल से 'मार्गदर्शी' (गाइड और सहयोगी भागीदार) के रूप में जुड़ते हुए राज्य के चित्तूर जिले के कुप्पम मंडल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, जिन्हें 'बंगारू कुटुंबम' कहा जाता है, की आजीविका मजबूत करने के लिए साझेदारी की है।

दुनिया की 'कनेक्टर इकोनॉमी' बन सकता है भारत: आनंद महिंद्रा

IANS | July 6, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा है कि आज के दौर में जब दुनिया भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं (सप्लाई चेन) के बिखराव का सामना कर रही है, भारत के पास दुनिया की 'कनेक्टर इकोनॉमी' बनने का सुनहरा अवसर है। उनका मानना है कि भारत वैश्विक बाजारों, सप्लाई चेन और अलग-अलग भू-राजनीतिक समूहों के बीच भरोसेमंद कड़ी की भूमिका निभा सकता है।

सरकार से बातचीत पूरी होने तक भारत में 'यूजरनेम फीचर' लॉन्च नहीं करेगा व्हाट्सएप, जवाब देने के लिए मिला और समय

IANS | July 6, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने भारत सरकार को आश्वासन दिया है कि सरकार के साथ चल रही बातचीत पूरी होने तक वह देश में अपने प्रस्तावित 'यूजरनेम फीचर' को लॉन्च नहीं करेगा।

पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार: इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

IANS | July 6, 2026 6:39 PM

जकार्ता/नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय और कारोबारी जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगा। जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

नए एफटीए से मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेंगे वैश्विक अवसर: पीयूष गोयल

IANS | July 6, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत द्वारा किए जा रहे नए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश में मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को नई गति दे रहे हैं। इन समझौतों के जरिए भारतीय युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के नए अवसर खुल रहे हैं। उन्होंने छात्रों से व्यावहारिक कौशल विकसित करने और तकनीक-आधारित शिक्षा को अपनाने की अपील की, ताकि वे इन उभरते अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

भारत-जापान के बीच हुई पहली रक्षा सह-विकास डील, अब भारत में बनेंगे यूनिकॉर्न नौसैनिक कम्युनिकेशन मास्ट

IANS | July 6, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त रूप से उपकरण विकसित करने के लिए अपना पहला द्विपक्षीय समझौता किया है, जिसे दोनों देशों के बीच तेजी से मजबूत हो रही रणनीतिक और सुरक्षा साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

IANS | July 6, 2026 5:07 PM

वॉशिंगटन, 6 जुलाई (आईएएनएस) ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की उपलब्धता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका को अपने पुराने हो चुके पावर ग्रिड को आधुनिक बनाना होगा, अन्यथा तकनीकी इनोवेशन की अगली लहर धीमी पड़ सकती है।

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

IANS | July 6, 2026 4:39 PM

स्टैनलो (यूके), 6 जुलाई (आईएएनएस) एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक रिन्यू कर लिया है। यह कंपनी के प्रदर्शन, बाजार में उसकी स्थिति और रणनीतिक महत्व पर बाजार के भरोसे को दर्शाता है।

लगातार चौथे सत्र में बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 521 अंक चढ़कर बंद

IANS | July 6, 2026 4:12 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने टोक्यो में तीसरे 'भारत-जापान हायर एजुकेशन फोरम 2026' का किया आयोजन

IANS | July 6, 2026 3:10 PM

टोक्यो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने 'मानव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में भविष्य के विश्वविद्यालयों को आकार देना' विषय पर तीसरे भारत-जापान उच्च शिक्षा फोरम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।