रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस मामले में सीबीआई ने दाखिल की पहली चार्जशीट, दो रिलायंस कंपनियों समेत सात आरोपी नामजद

IANS | July 7, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े बहुचर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। जांच एजेंसी ने दो रिलायंस समूह की कंपनियों सहित कुल सात आरोपियों को नामजद किया है। इन पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 4,097 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। यह जानकारी सीबीआई द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

वैश्विक सप्लाई चेन में बदलाव के बीच सबसे बड़ा लाभार्थी बन रहा भारत, दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में बना रहा मजबूत जगह: एसोचैम

IANS | July 7, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत तेजी से दुनिया के प्रमुख विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) केंद्रों में अपनी जगह मजबूत कर रहा है और वैश्विक सप्लाई चेन में हो रहे बदलाव का सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभर रहा है।

आदिवासी किसानों की मेहनत का कमाल, झारखंड का आम्रपाली आम दुबई पहुंचा

IANS | July 7, 2026 5:35 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनियों से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आम खरीदकर दुबई भेजने में मदद की है।

केंद्र ने ई-25 पेट्रोल को जल्द लागू किए जाने की खबरों को किया खारिज: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ई-25 पेट्रोल को जल्द लागू किए जाने की खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि फिलहाल ई-20 से अधिक एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार का कहना है कि भविष्य में यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है, तो वह केवल वैज्ञानिक परीक्षण और तकनीकी सत्यापन के आधार पर ही होगा। यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,238 करोड़ रुपए, देश भर में लागू होगी पीएम-सेतु योजना

IANS | July 7, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश भर में प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उद्योगों की साझेदारी से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण के लिए 1,237.58 करोड़ रुपए की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को भी स्वीकृति दी गई है। यह जानकारी मंगलवार को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने दी।

फिनटेक सेक्टर में आ रहा बड़ा बदलाव, अब ग्रोथ की जगह भरोसा जीतने पर फोकस कर रही कंपनियां : रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के फिनटेक सेक्टर में अब कंपनियों का फोकस ग्रोथ की जगह अब ग्राहकों का भरोसा जीतने, गवर्नेंस और मजबूती पर है। साथ ही, सेक्टर में 59 प्रतिशत कंपनियां अपनी साख और ब्रांड से जुड़े जोखिम को बहुत गंभीर चिंता मानती हैं। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एनएसई के 30,000 करोड़ रुपए के आईपीओ पर उठ रहे सवाल, एक दशक की देरी और ऑप्शंस कारोबार में सुस्ती बनी चुनौती

IANS | July 7, 2026 4:27 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपए का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा शेयर इश्यू माना जा रहा है। हालांकि यह आईपीओ करीब एक दशक की देरी के बाद सामने आ रहा है। इस देरी की मुख्य वजह को-लोकेशन विवाद रही।

लगातार चार सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

IANS | July 7, 2026 3:58 PM

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। लगातार चार सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 104.35 अंक या 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,180.72 और निफ्टी 31.65 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,398.70 पर था।

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी, 1.55 लाख करोड़ रुपए का ऋण हुआ स्वीकृत: सरकार

IANS | July 7, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 के तहत लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,11,497 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, और इसके तहत कुल 1,55,229 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है, जो यह दर्शाता है कि बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली ने इस योजना को तेजी से अपनाया है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती से देश की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने में मिल रही मदद: रिपोर्ट

IANS | July 7, 2026 2:51 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से देश की आर्थिक रफ्तार को अप्रैल-मई के दौरान कम होने से रोकने में मदद मिली है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।