वित्त वर्ष 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ: सरकार

IANS | May 5, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को बताया कि मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कर्ज की बढ़ती मांग को दर्शाते हुए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की है।

2026 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना : रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। एप्पल आईफोन 17 इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में आधा हुआ, शेयर करीब 19 प्रतिशत फिसला

IANS | May 5, 2026 4:11 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स की ओर से मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए है। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर घटकर करीब आधा हो गया है।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

IANS | May 5, 2026 4:10 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा से व्यापार और सप्लाई चेन संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

IANS | May 5, 2026 3:39 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाला माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और गहरा करने और विकास के लिए नया ढांचा तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

नाइजीरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनाने में भारत ने निभाई अहम भूमिका : रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण हॉर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से तेल से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रभावित हो गई हैं और इस बीच तट के किनारे मौजूद अपनी रिफाइनरी के कारण नाइजीरिया पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक बनकर उभरा है, जिसे चीन और भारत की सहायता से बनाया गया है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

भारत का बीएफएसआई सेक्टर स्थिर, वैश्विक अस्थिरता का नहीं होगा कोई बड़ा असर: पूर्व एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख

IANS | May 5, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत का बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) सेक्टर स्थिर है और वैश्विक अस्थिरता का कोई खास असर नहीं होगा। यह बयान एचडीएफसी लिमिटेड (विलय के बाद अब एचडीएफसी बैंक) के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को दिया।

पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं: ब्लू स्टार के सीएमडी

IANS | May 5, 2026 2:18 PM

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष और ब्लू स्टार लिमिटेड के सीएमडी वीर एस आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और बदलाव का समय आ गया है।

आईआईटी मद्रास छात्रों के आइडिया को बाजार तक पहुंचाने में निभा रहा बड़ी भूमिका : जयंत चौधरी

IANS | May 5, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मंगलवार को कहा कि आईआईटी मद्रास छात्रों को आइडिया को बाजार तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। इनके द्वारा समर्थन और फंडिंग प्राप्त स्टार्टअप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने में सफल हुए हैं।

बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को उत्तराधिकारी नामित किया: रिपोर्ट

IANS | May 5, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने अपनी भतीजी क्लेयर मजूमदार को अपना उत्तराधिकारी नामित किया है। यह पहला मौका है जब शॉ ने किसी व्यक्ति का नाम उत्तराधिकारी के तौर पर लिया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।