सेबी ने आईआरआरए प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से किया बंद
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस (आईआरआरए) प्लेटफॉर्म को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। सेबी ने कहा कि ट्रेडिंग इकोसिस्टम में तकनीकी मजबूती बढ़ने के कारण अब इस प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं रह गई थी।