'आरएसएस को राजनीतिक चश्मे से नहीं, सेवा कार्यों से समझें', 'हंड्रेड ईयर्स यंग' की लेखिका रश्मि सामंत
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) असल में सेवा पर आधारित संगठन है, जहां सेवा ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। आरएसएस को लेकर बहुत गलतफहमियां हैं और इसे लगभग पूरी तरह से एक राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है। जिन लोगों ने इस संगठन के साथ काम किया है या इसके संपर्क में रहे हैं, उनका अनुभव बहुत सकारात्मक रहा है। ये बातें 'हंड्रेड ईयर्स यंग : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' की लेखिका रश्मि सामंत ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कही।