विश्व पुस्तक मेला: साहित्य, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान का सजेगा मंच, भारत मंडपम में 10 जनवरी से शुरुआत
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल दुनिया में जहां हर चीज मोबाइल, कंप्यूटर से लेकर आपकी मल्टी-फंक्शन टीवी स्क्रीन पर एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। उस दौर में भी किताबों का अपना क्रेज है। आज भी किताबों के कद्रदान कम नहीं हैं। कहते हैं, 'किताबें बोलती हैं, आप बीती और जग बीती भी।' इस लिहाज से किताबों के शौकीनों, युवाओं, बच्चों-बूढ़ों से लेकर महिलाओं तक, सभी का इंतजार नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' में पूरा होने वाला है।