बिहार चुनाव : विभिन्न एग्जिट पोल में भी 'फिर एक बार, नीतीशे कुमार', एनडीए को बहुमत का अनुमान

IANS | November 11, 2025 7:05 PM

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्‍ज‍िट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है।

आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत, इंडी गठबंधन को करारा झटका

IANS | November 11, 2025 6:56 PM

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को दूसरे चरण के साथ संपन्न हो गया। अब, इंतजार 14 नवंबर का है, जब बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उसी दिन साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसी बीच नतीजों से पहले आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है।

उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में 18.38 प्रतिशत मतदान दर्ज

IANS | November 11, 2025 10:38 AM

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि सुबह 9 बजे तक मिजोरम की डंपा विधानसभा में सबसे अधिक 18.38 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

'बिहार को परिणाम, सम्मान और उन्नति चाहिए', वोटिंग के बीच मतदाताओं के नाम तेजस्वी यादव का संदेश

IANS | November 11, 2025 9:53 AM

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मतदाताओं के लिए संदेश लिखा है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन का शंखनाद हो चुका है और बिहार सिर्फ परिणाम चाहता है।

'आपका एक-एक मत अमूल्य', राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने बिहार के मतदाताओं से की वोटिंग की अपील

IANS | November 11, 2025 9:14 AM

नई दिल्ली/पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के नेताओं ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

बिहार: किशनगंज में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में हो रहा विकास, लोग बोले-नीतीश सरकार बेहतर काम कर रही

IANS | November 10, 2025 6:09 PM

किशनगंज, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार का सीमावर्ती जिला किशनगंज, जो लंबे समय से पिछड़ेपन और कम सुविधाओं के लिए जाना जाता रहा है, अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। यहां के मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में छात्रों और मरीजों की प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में प्रदेश और जिले का विकास हो रहा है। एनडीए सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है।

बिहार चुनाव : स्मृति ईरानी ने की मताधिकार के इस्तेमाल की अपील, एनडीए की जीत का दावा

IANS | November 9, 2025 9:05 PM

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए प्रचार थम गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। वहीं, भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से अपने मताधिकार के इस्‍तेमाल की अपील की है।

परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया : सीएम योगी

IANS | November 9, 2025 4:54 PM

सुपौल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के चुनावी रण में कांग्रेस और राजद पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर अराजकता और गुंडागर्दी का तांडव किया और बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। नागरिकों और गरीबों को भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। सरकार के खजाने में लूट मच गई थी।

बिहार विधानसभा चुनाव : 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को कर देंगे पंचर'- सीएम योगी

IANS | November 9, 2025 2:10 PM

अररिया, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नरपतगंज हाईस्कूल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की अररिया जनपद में आयोजित इस जनसभा के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि बिहार में फिर से 'जंगलराज' लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है।

लालू परिवार में खुद एकता नहीं, बिहार की जनता को क्या एकजुट करेंगे : असदुद्दीन ओवैसी (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | November 9, 2025 12:27 PM

किशनगंज, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आईएएनएस के साथ खास इंटरव्यू में बिहार चुनाव और देश की राजनीति में चल रहे कई सारे मुद्दों पर बातचीत की। यहां पेश हैं बातचीत के कुछ प्रमुख अंश।