बिहार चुनाव: राजद ने कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

IANS | November 6, 2025 1:57 PM

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार की 121 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतदान के बीच 'स्लो वोटिंग' कराने के आरोप लगाए हैं। राजद का कहना है कि जानबूझकर 'स्लो वोटिंग' कराई जा रही है। राजद ने साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी के भी आरोप लगाए हैं।

स्टार्टअप इंडिया योजना ने बदली मधुबनी की तस्वीर, युवा इंजीनियर ने कंपनी खोलकर लोगों को मुहैया कराया रोजगार

IANS | November 6, 2025 1:09 PM

मधुबनी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल इंडस्ट्रियल एरिया में स्टार्टअप इंडिया के तहत एक नई केमिकल और गैस कंपनी ने रोजगार के अवसर पैदा कर तस्वीर बदल दी है। महज डेढ़ साल पहले स्थापित इस कंपनी में आज 80 लोगों को अपने गृह जिले में ही रोजगार मिल रहा है।

'15 साल में 'जंगलराज' वालों ने बिहार को तबाह किया', राजद पर पीएम मोदी का तीखा प्रहार

IANS | November 6, 2025 12:23 PM

अररिया, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल में 'जंगलराज' वालों ने बिहार को तबाह कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा गया।

'पीएम मोदी-सीएम नीतीश की जोड़ी हमें पसंद है', प्रधानमंत्री की रैली पर फारबिसगंज की जनता में उत्साह

IANS | November 6, 2025 11:57 AM

फारबिसगंज, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वह वे अररिया के फारबिसगंज और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बिहार चुनाव: निर्वाचन आयोग ने राजद के मतदान बूथों पर बिजली काटने के आरोपों को खारिज किया

IANS | November 6, 2025 11:53 AM

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरोप लगाए हैं कि धीमा मतदान करने के उद्देश्य से महागठबंधन के मजबूत बूथों पर बिजली काटी जा रही है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने राजद के आरोपों का खंडन किया है।

बिहार चुनाव: सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान, लखीसराय जिले में सबसे कम वोट पड़े

IANS | November 6, 2025 9:58 AM

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती दो घंटों में सबसे अधिक वोट सहरसा में डाले गए हैं।

बिहार चुनाव: पहले चरण में वोटिंग के बीच पीएम मोदी बोले- मतदाताओं का उत्साह बता रहा एनडीए को बहुमत मिलेगा

IANS | November 6, 2025 9:17 AM

नई दिल्ली/पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में जन-जन का अद्भुत उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनावों में एनडीए को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा है।

खेसारीलाल यादव के मीरा रोड बंगले पर अनधिकृत निर्माण, महानगरपालिका ने भेजा नोटिस

IANS | November 5, 2025 6:03 PM

मीरा भायंदर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और राजद के छपरा से उम्मीदवार खेसारीलाल यादव नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मीरा रोड स्थित उनके आवास पर मीरा भायंदर महानगरपालिका ने नोटिस जारी करते हुए अनधिकृत निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार को 'हीरा' दिया है: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

IANS | November 5, 2025 3:55 PM

नरकटियागंज, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए की हवा है। जनता ने एनडीए की सरकार बनाने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार को 'हीरा' दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में की रैली, कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना

IANS | November 4, 2025 5:13 PM

लखीसराय, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत लखीसराय में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। एनडीए ही सुशासन और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है।