बिहार चुनाव: ढाका में भाजपा-राजद के बीच कांटे की टक्कर, सीमा-पलायन मुद्दे प्रमुख

IANS | October 31, 2025 11:55 PM

पूर्वी चंपारण, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूर्वी चंपारण की ढाका सीट एक बार फिर राजनीतिक हलचल का केंद्र बनी हुई है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सामान्य वर्ग की सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होंगे, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

बिहार चुनाव : सासाराम में बदलते समीकरणों की कहानी, दिलचस्प है इतिहास

IANS | October 31, 2025 11:52 PM

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का सासाराम जो कभी शेरशाह सूरी की राजधानी हुआ करता था, आज प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखता है। 16वीं शताब्दी में शेरशाह सूरी ने मुगल सम्राट हुमायूं को पराजित कर सत्ता संभाली थी और सासाराम को सूर वंश की राजधानी बनाया था। उनके शासनकाल को भारतीय प्रशासनिक इतिहास का एक गौरवशाली युग माना जाता है। कर प्रणाली, डाक सेवाओं और ग्रैंड ट्रंक रोड (जीटी रोड) जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं की नींव इसी भूमि पर पड़ी थी।

चिरैया में भाजपा की हैट्रिक: 2025 में चौथी जीत की राह, सिंचाई-पलायन प्रमुख मुद्दे

IANS | October 31, 2025 11:50 PM

पूर्वी चंपारण, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूर्वी चंपारण की चिरैया सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है, जहां पर सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और पलायन प्रमुख मुद्दे हैं।

मोतिहारी सीट: गांधी के चंपारण सत्याग्रह की धरती पर चुनावी जंग, भाजपा का मजबूत किला

IANS | October 31, 2025 11:47 PM

मोतिहारी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र न केवल स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक नगरी है, बल्कि 2025 विधानसभा चुनावों में भी एक प्रमुख रणभूमि बन चुका है।

बिहार चुनाव : शेरगढ़ की ऐतिहासिक भूमि चेनारी पर जातीय समीकरण और दल-बदल की पटकथा

IANS | October 31, 2025 11:45 PM

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर स्थित चेनारी विधानसभा क्षेत्र राजनीति में एक अलग पहचान रखती है। सासाराम लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीट छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से चेनारी, रोहतास और नौहट्टा प्रखंडों के साथ शिवसागर प्रखंड की कुछ ग्राम पंचायतों को मिलाकर बना है। इसका इलाका सासाराम और डेहरी अनुमंडलों में फैला है।

बिहार चुनाव: शेरघाटी सीट पर एनडीए और महाठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

IANS | October 31, 2025 11:38 PM

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की शेरघाटी विधानसभा सीट गया जिले में पड़ती है। भारत में गया का अपना एक अलग इतिहास है।

बिहार चुनाव में क्यों महत्वपूर्ण है रफीगंज सीट? राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

IANS | October 31, 2025 10:49 PM

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रफीगंज विधानसभा क्षेत्र बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज नगर में पड़ता है। रफीगंज नगर की स्थापना 19वीं सदी में एक जमींदार रफीउद्दीन अहमद के द्वारा की गई थी।

बिहार चुनाव : जात-पात की राजनीति के केंद्र में सियासी 'हॉट सीट', जानें अब मुकाबले में दिलचस्प मोड़ कैसा होगा?

गंगेश ठाकुर | October 31, 2025 8:11 PM

पटना, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। 14 नवंबर का इंतजार केवल बिहार की जनता ही बेसब्री से नहीं कर रही, बल्कि भारत की राजनीति के जितने भी सियासी सूरमा हैं, सबकी नजर इस पर टिकी है। बिहार की राजनीति इस समय केवल प्रदेश की नहीं, बल्कि केंद्र की सियासत की भी धुरी बनी हुई है। ऐसे में बिहार चुनाव का परिणाम कैसा होगा, इसके लिए पहले बिहार की कुछ हॉट सीट, वहां के सियासी और जातीय समीकरण, केंद्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की स्थिति और साथ ही 'वोट पैटर्न' पर नजर डालना अनिवार्य है।

एनडीए के 'संकल्प पत्र' पर पीएम मोदी की गारंटी, 'बिहार के चौतरफा विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे'

IANS | October 31, 2025 7:07 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संकल्प पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

चुनाव में राहुल गांधी की एंट्री, भाजपा-एनडीए की जीत की गारंटी: सीएम योगी

IANS | October 31, 2025 6:00 PM

वैशाली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली में भारी बारिश के बावजूद ब्रह्मानंद पंजियार कॉमर्स कॉलेज मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। लालगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में बोलते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रचार में आ गए, तो एनडीए की विजय सुनिश्चित है। बारिश में भीड़ का उत्साह देख सीएम योगी ने कहा कि यह कीचड़ में कमल खिलाने का संकेत है।