बिहार चुनाव 2025: पूर्व मंत्रियों का गढ़ रहा है मखदुमपुर सीट, राजद की पकड़ मजबूत

IANS | October 29, 2025 9:52 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मगध क्षेत्र में जहानाबाद जिले की मखदुमपुर का नाम सुनते ही भले ही किसी मुस्लिम बहुल इलाके की तस्वीर बनती हो, लेकिन हकीकत में यह कस्बा कई विरोधाभासों को अपने भीतर समेटे हुए है। जब हम मखदुमपुर की बात करते हैं, तो 2020 के विधानसभा चुनाव का वो नतीजा याद आता है, जिसने राजद को इस अनुसूचित जाति (एससी) सीट पर फिर से जीत का परचम लहराने का मौका दिया।

बिहार चुनाव 2025: रामगढ़ सीट पर राजद और भाजपा का मुकाबला फिफ्टी-फिफ्टी, इस बार किसकी बारी?

IANS | October 29, 2025 9:27 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट की खास बात यह है कि पिछले चार चुनाव से यहां पर कभी राजद के उम्मीदवार ने लालटेन जलाई तो कभी भाजपा के उम्मीदवार ने कमल खिलाने का काम किया।

नवादा विधानसभा: बिहार की एक ऐसी सीट, जहां जनता ने अक्सर बदलाव को दी तवज्जो

IANS | October 29, 2025 7:33 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवादा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। नवादा प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यह खुरी नदी के दोनों किनारों पर स्थित है, जो झारखंड की सीमा से लगता है।

वजीरगंज विधानसभा सीट: भाजपा, कांग्रेस और जन सुराज के बीच कड़ी टक्कर, 12 उम्मीदवार मैदान में

IANS | October 29, 2025 6:31 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले की वजीरगंज विधानसभा सीट इस बार भी राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनी हुई है। गया जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं और वजीरगंज उनमें से एक है। यह विधानसभा क्षेत्र गया शहर से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और गया एवं नवादा जिलों की सीमा पर फैला हुआ है। नाम से यह क्षेत्र मुस्लिम आबादी वाला प्रतीत होता है, लेकिन वास्तव में यहां हिंदू आबादी का वर्चस्व है।

एनडीए की आंधी में महागठबंधन उड़ जाएगा : शाहनवाज हुसैन

IANS | October 29, 2025 5:32 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के हर परिवार को सरकारी नौकरी देने के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि झूठे दावों पर जनता विश्वास नहीं करती है।

बिहार चुनाव : अरवल सीट पर हर बार पलटती है बाजी, जानें अलग जिला बनने से पहले का इतिहास

IANS | October 29, 2025 5:13 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के 38 जिलों के मानचित्र पर अरवल एक छोटा-सा नाम है, लेकिन इसकी मिट्टी में इतिहास का गहरा रंग और राजनीति का एक तीखा मिजाज घुला है। यह ऐसी भूमि है, जहां सोन नदी ने किसानों का भाग्य लिखा है और जहां की विधानसभा सीट पर हर चुनाव में बाजी पलट जाती है।

बिहार चुनाव: कुर्था में समय के साथ बदली सियासी हवा, जानें समाजवादी विरासत से चुनावी दंगल तक की कहानी

IANS | October 29, 2025 4:44 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में मगध के उपजाऊ मैदानों के बीच बसा कुर्था, सिर्फ एक विकास खंड नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और राजनीतिक रणभूमि है। सोन नदी की जीवनदायिनी धारा के किनारे स्थित यह क्षेत्र सदियों से बदलाव का गवाह रहा है। धान, गेहूं और दलहन की हरी-भरी फसलों के बीच यहां की राजनीति में हमेशा एक गहरी समाजवादी जड़ रही है।

बिहार चुनाव 2025: नवादा सीट पर दल बदलकर आए उम्मीदवारों पर राजद-जदयू ने लगाया दांव, किसे मिलेगा फायदा?

IANS | October 29, 2025 4:39 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवादा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के बिहार राज्य के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। नवादा की राजनीति बड़ी दिलचस्प रही है। जनता ने अक्सर बदलाव को तवज्जो दी है, चाहे वह राजनीतिक दल हों या फिर नेता।

'जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता है', सीएम योगी आदित्यनाथ का राजद पर वार

IANS | October 29, 2025 4:00 PM

भोजपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में रैली की। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय भाषा में संवाद की शुरुआत की और मतदाताओं से कमल खिलाने की अपील की। यहां उन्होंने विपक्षी दलों (राजद, कांग्रेस) को खूब धोया। सीएम ने कहा कि इंद्रदेव के आशीर्वाद से यह तय हो गया है कि फिर से एनडीए सरकार बिहार में बनेगी।

बिहार चुनाव 2025: रजौली सीट पर 10 साल से राजद का कब्जा, क्या एनडीए घटक दल पार कर पाएगा चुनौती?

IANS | October 29, 2025 3:45 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्राकृतिक धरोहर, सांस्कृतिक महत्व और राजनीतिक महत्व के चलते रजौली विधानसभा सीट न सिर्फ नवादा जिले, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभाती रही है। 2000 के बाद से रजौली विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक मुकाबला राजद और भाजपा के बीच रहा है, लेकिन इस बार ये सीट भाजपा के पास न होकर एनडीए घातक दल के पास है।