ओबरा विधानसभा सीट: कांग्रेस से वामदल और फिर राजद तक, जानें बदलते जनादेश का चुनावी समीकरण

IANS | October 30, 2025 6:38 PM

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मगध क्षेत्र में ओबरा एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जो अपनी कृषि समृद्धि, सदियों पुरानी दस्तकारी की कला और सबसे बढ़कर, अपने अप्रत्याशित चुनावी मिजाज के लिए जाना जाता है। 2020 का विधानसभा चुनाव यहां बहुकोणीय मुकाबले के लिए याद किया जाता है। वोटों का बिखराव इतना जबरदस्त था कि इसका सीधा फायदा राजद को मिला।

बिहार चुनाव 2025: बड़ी ऊर्जा क्रांति की दहलीज पर खड़ा है नबीनगर, एक बार फिर होगी राजद और जदयू की टक्कर

IANS | October 30, 2025 5:07 PM

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। औरंगाबाद जिले का नबीनगर- सिर्फ बिहार का एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि यह एक ऐसी जगह है जो अपने दामन में इतिहास की विरासत और भविष्य की ऊर्जा दोनों को समेटे हुए है। कभी बिहार के पहले उप-मुख्यमंत्री की सीट रही यह जगह आज दो विशाल बिजली परियोजनाओं के दम पर पूरे राज्य की किस्मत बदलने का दम रखती है।

बिहार चुनाव 2025: 2020 में गोह सीट पर मिली पहली जीत को राजद रखेगा बरकरार या फिर भाजपा लेगी हार का बदला?

IANS | October 30, 2025 3:50 PM

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की चुनावी बिसात पर कुछ सीटें ऐसी होती हैं, जो अपने इतिहास से ज्यादा अपने वर्तमान के बड़े उलटफेर के लिए पहचानी जाती हैं। औरंगाबाद जिले की गोह विधानसभा सीट भी उन्हीं में से एक है।

मुजफ्फरपुर में लोगों ने कहा- पीएम मोदी हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, विपक्ष कर रहा सिर्फ ड्रामा

IANS | October 30, 2025 2:45 PM

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।

'कांग्रेस चाह रही राजद का नुकसान, इसलिए प्रचार के लिए उतारे बिहार विरोधी नेता', छपरा में बोले पीएम मोदी

IANS | October 30, 2025 2:03 PM

छपरा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी राजद का ज्यादा से ज्यादा नुकसान चाहती है। इसलिए उसने बिहार के चुनाव प्रचार में 'बिहार विरोधी नेता' को उतारा है। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के कई नेताओं के बिहार की जनता को लेकर दिए बयानों को भी याद दिलाया।

'उन्हें शर्म आनी चाहिए', पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल गांधी को चिराग पासवान का जवाब

IANS | October 30, 2025 1:36 PM

छपरा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि उनके पास कोई नैतिक आधार नहीं बचा है।

'कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन', मुजफ्फरपुर में बोले पीएम मोदी- राजद और कांग्रेस वालों की पहचान 5 चीजों से

IANS | October 30, 2025 11:54 AM

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों की पहचान 5 चीजों से है, जो कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन हैं।

मुजफ्फरपुर की लीची जितनी मीठी, उतनी ही मीठी यहां की जनता की बोली: पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | October 30, 2025 11:33 AM

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में जबरदस्त हुजूम उमड़ा है। इसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद हुजूम लगातार आ रहा है।

पीएम मोदी की मुजफ्फरपुर रैली को लेकर लोगों में उत्साह, कहा- बिहार रफ्तार पकड़ चुका है

IANS | October 30, 2025 11:25 AM

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को मुजफ्फरपुर में होने वाली जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सुबह से ही भारी संख्या में लोग जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं।

बिहार चुनाव 2025: घोसी सीट पर 38 साल तक रहा एक ही परिवार का राज, इस बार जदयू का मुकाबला वामदल से

IANS | October 29, 2025 10:07 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीतिक जमीन हमेशा से ही बड़ी उपजाऊ रही है। जहानाबाद जिले की घोसी विधानसभा सीट इसी राजनीति का एक शानदार मंच है। यह क्षेत्र भौगोलिक और सामाजिक रूप से भले ही पूरी तरह से ग्रामीण हो, लेकिन यहां की चुनावी लड़ाइयां अक्सर राज्य की सुर्खियों में रही हैं।