बिहार चुनाव : 'पोलस्ट्रैट' ने भी माना एनडीए को मिलेगा बहुमत, 143 सीटें तक मिलने का अनुमान

IANS | November 4, 2025 3:59 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नीत एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। पहले चरण के मतदान से पहले सामने आए 'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं।

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे : बिहार चुनाव पर पीएम मोदी की लोकप्रियता का असर तय, 63 प्रतिशत लोगों की मुहर

IANS | November 4, 2025 3:19 PM

नई दिल्ली, 4 नंवबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार थम जाएगा। राज्य में पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसी बीच बिहार चुनाव को लेकर आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

राजद-कांग्रेस ने गरीबों के हक पर डकैती डाली, पशुओं का चारा डकारा: मुख्यमंत्री योगी

IANS | November 4, 2025 3:13 PM

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में विपक्ष पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि सभा में 'जय श्री राम' के नारे गूंज उठे। बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वाला, पशुओं का चारा डकारने वाले ये लोग कभी बिहार का हित नहीं कर सकते।

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे : बिहार में एनडीए को 'बंपर' बहुमत, अकेले भाजपा को 80 से ज्यादा सीटें

IANS | November 4, 2025 3:03 PM

नई दिल्ली, 4 नंवबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

न लालू प्रसाद का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | November 4, 2025 12:33 PM

दरभंगा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए 'परिवारवाद' पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं।

पीएम मोदी की रैली के बाद सहरसा के लोगों में दिखा खास उत्साह, कहा- फिर से बनाएंगे एनडीए सरकार

IANS | November 3, 2025 4:56 PM

सहरसा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी की सहरसा रैली के बाद वहां की जनता के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने न केवल केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज की सराहना की, बल्कि आने वाले समय को लेकर अपनी उम्मीदों को भी स्पष्ट रूप से रखा।

'पिता का नाम छिपाने में क्यों शर्म आ रही', तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी की तीखी टिप्पणी

IANS | November 3, 2025 4:26 PM

कटिहार, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें 'जंगलराज का युवराज' बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजद के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की छोटी तस्वीरों को लेकर भी कटाक्ष किया है।

कटिहार में पीएम मोदी की रैली को लेकर लोग उत्साहित, कहा- सरकार ने गरीबों के लिए चलाई कई योजनाएं

IANS | November 3, 2025 3:18 PM

कटिहार, 3 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने कहा कि बिहार में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है और इसका बड़ा श्रेय राज्य सरकार की नीति और केंद्र की सहायता को जाता है।

एनडीए की पहचान विकास से, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | November 3, 2025 2:18 PM

सहरसा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की पहचान विकास से है, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।

'महाठगबंधन' में न नेता और न नीति, 14 नवंबर को होगा सूपड़ा साफ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | November 3, 2025 1:45 PM

शिवहर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन को 'महाठगबंधन' बताया है। बिहार के चंदौली में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'महाठगबंधन' में न नेता है और न नीति है। ये मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा।