गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल
भरुच, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के भरूच जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। भरूच जिले के सायखा स्थित सिंजिल फार्माकेम में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, हादस में 6 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।