13 जुलाई 2011: मुंबई के तीन इलाकों में हुए सिलसिलेवार धमाके, 14 साल बाद भी जख्म ताजा हैं
मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की व्यावसायिक राजधानी मुंबई (बॉम्बे) लगातार दुश्मन देशों के निशाने पर रही है। 1993 के सीरियल धमाके हों, 2006 में लोकल ट्रेन ब्लास्ट हो या 2008 में पाकिस्तान से आए आतंकियों का हमला, मुंबई के जरिए देश के दुश्मन भारत को घाव देने की कोशिश करते रहे हैं। कुछ इसी तरह 13 जुलाई 2011 का दिन मुंबई ही नहीं, पूरे देश को जख्म देकर गया। लगभग एक साथ मुंबई के तीन अलग-अलग इलाकों में बम धमाके हुए, जिसमें 20 निर्दोष लोग मारे गए। उस समय 130 लोग घायल हुए थे।