सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम
वाराणसी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के तीसरे सोमवार को देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में लाखों भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं। खासकर वाराणसी में बारिश के बावजूद श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी।