भद्रकाली का त्रिशूल, नंदी और षण्मुख कार्तिकेय की प्रतिमा लौटाएगा ऑस्ट्रेलिया
मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों में नया अध्याय जोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी संस्थाओं में संरक्षित तमिलनाडु मूल की तीन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों को स्वेच्छा से भारत लौटाने का फैसला किया है। यह घोषणा मेलबर्न में गुरुवार को आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के बीच व्यापक द्विपक्षीय वार्ता हुई।