ब्लू पॉटरी, कुंदन के आभूषण और मधुबनी आर्ट : नीदरलैंड के नेताओं को पीएम मोदी के उपहार से दिखी भारत की सांस्कृतिक विरासत

IANS | May 21, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली/एम्सटर्डम, 21 मई (आईएएनएस)। पीएम मोदी ने नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान डच नेताओं को विशेष रूप से तैयार किए गए उपहार भेंट किए। यह उपहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कला परंपराओं को दर्शाते हैं।

पुरुषोत्तम मास में आशुतोष राणा ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, बोले- ये मेरा सौभाग्य है

IANS | May 20, 2026 7:06 PM

चमोली, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा ने सनातन धर्म के महत्वपूर्ण महीने यानी पुरुषोत्तम मास में बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। बुधवार को बद्रीनाथ पहुंचकर उन्होंने इस अवसर को अपना सौभाग्य बताया और चार धाम यात्रा को परम कल्याण का मार्ग भी बताया।

पीएम मोदी को भेंट की गई 'होली वाराणसी' पेंटिंग, चित्रकार जॉनपाउलो बोले, 'ये भारत और इतालवी विजन को दर्शाता सेतु'

IANS | May 20, 2026 11:49 AM

रोम, 20 मई (आईएएनएस)। वाराणसी के घाटों की एक जीवंत पेंटिंग भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता का प्रतीक बन गई, जब प्रसिद्ध इतालवी कलाकार जॉनपाउलो तोहमासईटीटी ने रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसे भेंट किया।

पीएम मोदी के ‘संबंध’ शब्द पर आइसलैंड की प्रधानमंत्री बोलीं-आज दुनिया को इसकी अधिक जरूरत

IANS | May 19, 2026 11:26 PM

ओस्लो, 19 मई (आईएएनएस)। आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर ने मंगलवार को भारत और आइसलैंड के बीच अनोखे भाषा संबंध को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने 'संबंध' शब्द के प्रति अपनी विशेष पसंद व्यक्त की। यह वही शब्द है जिसका उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान नॉर्डिक नेताओं के साथ बातचीत में व्यापक रूप से किया।

जमशेदपुर में 'जगत की अधिष्ठात्री' का भव्य मंदिर: 64 फीट ऊंचा राजगोपुरम, दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

IANS | May 19, 2026 10:32 PM

जमशेदपुर, 19 मई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव की अर्धांगिनी माता पार्वती व उनके कई रूपों के देश-दुनिया में कई भव्य व भक्ति से भरपूर मंदिर हैं। ऐसे में स्टील सिटी के नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर जो न सिर्फ औद्योगिक नगरी है, बल्कि आध्यात्मिक स्थलों की दृष्टि से भी समृद्ध है। इस शहर के खरंगाझार बाजार से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी पर जगत की अधिष्ठात्री का मंदिर स्थित है, जहां मान्यता है कि दर्शन मात्र से भक्तों के दूर हो जाते हैं और पाप कट जाते हैं।

हिमाचल की गोद में बसा महर्षि वशिष्ठ का पवित्र गांव, जहां 'औषधीय कुंड' में स्नान करने से दूर होती है रोग-व्याधि

IANS | May 19, 2026 9:22 PM

मनाली, 19 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा वशिष्ठ गांव न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। मनाली के मुख्य बाजार से मात्र 3 किलोमीटर दूर, ब्यास नदी के किनारे स्थित यह गांव पर्यटकों और तीर्थयात्रियों दोनों के लिए बेहद खास जगह है।

बिलासपुर में महादेव और नंदी को समर्पित 7वीं सदी का रहस्यमयी मंदिर, यहां गायब हो जाता है भोलेनाथ को चढ़ाया जल

IANS | May 18, 2026 11:20 PM

बिलासपुर, 18 मई (आईएएनएस)। कहते हैं कि भक्ति भाव से भगवान को तुलसी दल समर्पित करो या केवल जल वह जरूर से स्वीकार करते हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी महादेव और उनके नंदी को समर्पित ऐसा ही एक प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर है, जहां मान्यता है कि शिवलिंग पर चढ़ाए जल को महादेव स्वीकार कर लेते हैं, इसी वजह से जल दिखता भी नहीं है।

कश्मीर: विरासत की तलाश में, यादों से वतन वापस लौटने का सफर

IANS | May 18, 2026 8:08 AM

वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। 36 साल तक शीरिन रैना के लिए कश्मीर सिर्फ टुकड़ों में बसी यादों जैसा था। न्यू जर्सी में खाने की मेज पर सुनी गई कहानियां, पुरानी पड़ चुकी तस्वीरें, मंदिरों के नाम और माता-पिता की वे यादें, जो एक रात अचानक कश्मीर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी वास्तव में लौट नहीं पाए।

तारे के आकार का नारायण को समर्पित विशेष मंदिर, देवालय में विराजमान 'सुंदर केशव'

IANS | May 17, 2026 10:00 PM

मैसूर, 17 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में नारायण को समर्पित कई देवालय हैं, जिनकी बनावट मनमोहक है तो भक्ति से भरी कथा भक्तों के विश्वास को और भी मजबूत बनाती है। ऐसा ही एक देवालय कर्नाटक राज्य के मैसूर में है। तारे के आकार के नारायण को समर्पित मंदिर का निर्माण 1258 ईस्वी में हुआ है। मंदिर में तीन गर्भगृह हैं।

मैसूर में है महादेव को प्रिय नंदी महाराज का भव्य देवालय, यहीं पर गौतम ऋषि को मिला था आशीर्वाद

IANS | May 16, 2026 10:15 PM

मैसूर, 16 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में देवाधिदेव महादेव को समर्पित कई मंदिर हैं, जहां उनके वाहन नंदी महाराज उनके साथ में विराजमान रहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मैसूर में नंदी देव को समर्पित एक अलग ही भव्य मंदिर है, जो पूरी तरह उनके नाम से जाना जाता है। चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में स्थित यह मंदिर न सिर्फ अपनी विशाल नंदी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहीं पर गौतम ऋषि ने तपस्या की थी और उन्हें महादेव का आशीर्वाद मिला था।